Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

थिएटर्स में हैवानियत...OTT पर होगा क्राइम, फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट




थिएटर्स में हैवानियत...OTT पर होगा क्राइम, फ्राइडे को एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट


सितंबर के महीने का दूसरा शुक्रवार सिनेप्रेमियो के लिए बहुत ही मनोरंजक होने वाला है। इस फ्राइडे कुल 8 सीरीज और फिल्में थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी, देखें लिस्ट।






सितंबर के दूसरे शुक्रवार की रिलीज लिस्ट/ फोटो- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

सितंबर का दूसरा शुक्रवार होगा फुल ऑन एंटरटेनिंग


थिएटर्स से लेकर ओटीटी पर रिलीज होगी बड़ी सीरीज-फिल्में


शुक्रवार को 8 सीरीज-फिल्मों के साथ वीकेंड बनेगा खास



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मेकर्स के लिए जहां किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता, तो वहीं सप्ताह में इसी एक दिन का इंतजार सिने प्रेमियो को सबसे ज्यादा हो गया है।

हम सितंबर महीने के दूसरे शुक्रवार की तरफ बढ़ रहे हैं और उससे पहले ऑडियंस की बोरियत को छूमंतर करने की पक्की तैयारी हो चुकी है। तो चलिए देर किस बात की है फटाफट से 11 सितंबर को थिएटर्स और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट देख लेते हैं।


हैवान (Haiwaan)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी सालों बाद एक बार फिर से साथ में फिल्म हैवान के साथ पर्दे पर लौट रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने संभाली है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कल यानी कि शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- सिनेमाहॉल
जॉनर- क्राइम थ्रिलर


स्टोलन हार्टबीट (Stolen Heartbeats)

स्टोलन हार्टबीट एक सुपरनैचुरल सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसकी कहानी एनाबेल(Rami Herrera) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक अटैक की वजह से कोमा में चली जाती है और उसके बचने के चांस बहुत ही कम होते हैं। हालांकि, रफेल उसका सेवियर बनकर आता है, जो पेशे से तो एक नर्स है, लेकिन उसके पास कई सुपरपावर्स हैं।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- सुपरनैचुरल सर्वाइवल थ्रिलर


गो टीम ( Go Team)

यह एक स्पेनिश ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कुछ ऐसे एम्प्लॉयज के संघर्ष को दर्शाती है, जिनकी बिल्डिंग टीम तब एक अजीब सा मोड़ ले लेती है, जब उन्हें एक दूरदराज गांव में भेज दिया जाता है। इस पूरी सिचुएशन में और ज्यादा पैनिक तब होता है, जब उन्हें ये पता चलता है कि बड़े लेवल पर उनकी कंपनी से एम्प्लॉयज को निकाला गया है।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर-डार्क कॉमेडी


प्रिंस ऑफ मॉलीवुड (Prince of Mollywood)

प्रिंस ऑफ मॉलीवुड एक मलयालम ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी फिरोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा है और फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहता है। हालांकि, उस लड़के के हीरो बनने के सपने के सबसे बड़े विरोधी उसके पिता ही होते हैं।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा


द रिवॉल्यूशनरिस (The Revolutionaries)

सच्ची घटना से प्रेरित द रिवॉल्यूशनरिस की कहानी युवा क्रांतिकारियो के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में राश बेहारी बोस, प्रतिभा लहिरी, सचिंद्रनाथ सान्याल और बागा जतिन ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह सीरीज में संवैधानिक तौर-तरीकों को रिजेक्ट करते हुए भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अधिक क्रांतिकारी दृष्टिकोण को दिखाते हैं।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- हिस्टोरिकल ड्रामा


घमासान(Ghamasaan)

बंदेुलखंड की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म सीरीज घमासान की कहानी डाकुओं के लीडर महाराज और आदित्य के इर्द-गिर्द घूमती है। आदित्य एक STF ऑफिसर है,जिसे उसे पकड़ने का टास्क मिलता है। अब वह उसे कैसे पकड़ेगा यही सीरीज में दिखाया गया है। इस सीरीज में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने मुख्य भूमिका निभाई है।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- एक्शन थ्रिलर


हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

हनुमान अंश इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म ने इंडिया में धुआंधार कमाई की है और अब होम्बले फिल्म प्रोडक्शन ने मूवी को विदेशी ऑडियंस तक भी पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। यह फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स ग्लोबली
जॉनर- डिवोशनल ड्रामा


लास्ट मैन इन टावर (Last Man in Tower)

गवर्नर के बाद अब एक और यूनिक कहानी के साथ मनोज बाजपेयी सिनेमाघरों में ऑडियंस के बीच लौट रहे हैं। यह फिल्म साल 2011 में आई इंडियन नॉवेल पर बेस्ड है, जो सेम नेम से है। मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म में बमन ईरानी और दिव्या दत्ता नजर आने वाले हैं।


रिलीज डेट- 11 सितंबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- सस्पेंस ड्रामा
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]