Motorola का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला 5G फोन, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी
Motorola का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला 5G फोन, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी
मोटोरोला जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G फोन Motorola Signature 27 लॉन्च करेगा, जिसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen ...और पढ़ें

Motorola का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला 5G फोन, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Motorola Signature 27 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इस फोन की पहली झलक क्वालकॉम Snapdragon Summit में दिखाई है। कंपनी का ये फोन नए स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर से लैस है।
ये फोन स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो गया है। Motorola Signature 27 को कंपनी प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है, जहां इसका मुकाबला Samsung, Apple और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के टॉप-एंड डिवाइस से होगा।
Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Signature 27 में 2nm स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट देखने को मिलेगा। हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर की वजह से फोन में हीट को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम यूज किया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और 3D वेपर चैंबर भी मिलेगा।
कंपनी का दावा है कि ये फोन हाई-एंड गेमिंग, AI प्रोसेसिंग और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे हेवी टास्क के दौरान फोन के टेम्परेचर को कंट्रोल रखने में मदद करेगा। फोन के रियर पैनल पर कंपनी ने ट्रेडिशनल बड़े कैमरा बंप के बजाय क्लस्टर्ड मल्टी-सेंसर डिजाइन मिलेगा।
Motorola Signature 27 के कैमरा स्पेक्स
मोटोरोला के नए वाले Signature 27 के कैमरा सेटअप में भी बड़े कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेंगे। फोन में 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। इस कैमरा सेटअप के साथ Motorola सीधे कैमरा-सेंट्रिक प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
मिलेंगे दो खास कलर ऑप्शन
डिजाइन की बात करें तो Signature 27 में मोटोरोला की मौजूदा डिजाइन फिलॉसफी को कुछ बदला गया है। डिवाइस में टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिल रही है। फोन PANTONE Coal Smoke और PANTONE Capulet Green कलर ऑप्शन में आएगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :