Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पति कबीर खान संग काम न करने पर Mini Mathur की दो टूक, 28 साल पहले लिया था फैसला

पति कबीर खान संग काम न करने पर Mini Mathur की दो टूक, 28 साल पहले लिया था फैसला


हाल ही में रियलिटी शो एलायंस की विजेता बनने वालीं अभिनेत्री मिनी माथुर ने अपने पति और निर्देशक कबीर खान संग काम न करने को लेकर खुलकर बात की है।







कबीर खान और मिनी माथुर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)


मिनी माथुर के पति हैं डायरेक्टर कबीर खान


1998 में दोनों ने रचाई थी शादी


एलायंस शो की विजेता रही हैं मिनी



दीपेश पांडेय, मुंबई: तोल मोल के बोल, इंडियन आइडल और इस जंगल से मुझे बचाओ समेत कई टीवी रिटलिटी शो की मेजबानी कर चुकी मिनी माथुर (Mini Mathur) अब डिजिटल प्लेटफार्म पर बेहतर मौके देख रही हैं।

वेब सीरीज माइंड द मल्होत्राज और काल मी बे के बाद वह हाल ही में रियलिटी शो एलायंस की विजेता बनी। हाल ही में दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में मिनी ने कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की है।


पति कबीर खान संग काम न करने पर बोलीं मिनी

मिनी ने साल 1998 में फिल्म निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) से शादी की थी, जो एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और 83 जैसी फिल्मों के लिए पहचान रखते हैं। हालांकि, कबीर और मिनी ने कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। इसका कारण मिनी बताती हैं- हमारी शादी को 28 साल हो गए हैं। हमने शुरू में ही एक दूसरे के साथ यह तय किया था कि हम एक दूसरे के साथ काम नहीं करेंगे।




हम एक दूसरे के पीछे एक दूसरे की शक्ति बनकर खड़े रहेंगे, हर काम में सपोर्ट करेंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे। मेरे हिसाब से जब भी कोई पति-पत्नी साथ में काम करते हैं तो उनके बीच का पूरा समीकरण खराब हो जाता है। साथ काम करते हुए आप सेट के काम को घर पर लेकर जाते हैं और घर के काम को सेट पर लेकर जाते हैं।





इससे दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए हम दोनों अपनी-अपनी पेशेवर जिंदगी अलग ही रखते हैं। मुझे लगता है कि पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का यह सही तरीका है।
काल मी बे सीजन 2 पर बोलीं मिनी

मिनी अनन्या पांडे के साथ अपनी वेब सीरीज काल मी बे के दूसरे सीजन के बारे में बताती हैं- काल मी बे के दूसरे सीजन की शूटिंग मैंने अप्रैल में ही पूरी कर ली थी। अब वो आने वाली है। उसमें मेरा रोल बहुत छोटा है, पर मुझे उस शो की टीम पसंद आई। मैंने उसमें बहुत मजेदार काम किया है।



बतौर अभिनेत्री मिनी की प्राथमिकता

वहीं आगे बतौर अभिनेत्री अपनी प्राथमिकताओं पर मिनी कहती हैं- मैंने एक्टिंग में अभी तक जो भी किया है, फिर वो वेब सीरीज काल मी बे हो या माइंड द मल्होत्राज, सब में मैंने ऐसी भूमिकाएं निभाई हैं, जो मुझे चुनौती दें। मेरे पास जो भी आफर आते हैं, सब लोग यही कहते हैं कि प्रोजेक्ट में आप बड़ी खुशमिजाज, हंसती मुस्कुराती साइड किरदार हैं।


मैं कहती हूं कि मुझे साइड किरदार करना ही नहीं है। मैंने एलायंस शो जीतकर दिखा दिया है कि मेरे अंदर मुख्य पात्र निभाने लायक ऊर्जा है। तो मुझे कुछ हटकर, मुख्य भूमिकाएं मिलेंगी तो मैं करूंगी। हालांकि, मेरी अब ऐसी कोई महत्वकांक्षा भी नहीं है कि फिल्मों में हीरोइन बन जाऊं, बस कुछ अच्छा करना है। कुछ अच्छा आएगा तो जरूर करूंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]