Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बैक पर LED पैनल और 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, 144Hz डिस्प्ले भी मिलेगा




बैक पर LED पैनल और 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, 144Hz डिस्प्ले भी मिलेगा


Infinix ने अपनी Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स।







Infinix Hot 70 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया गया है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix ने शुक्रवार को अपनी Hot लाइनअप के तहत नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट के बैक पैनल पर एक नया 'Active Matrix Cube' एलिमेंट दिया गया है, जो नोटिफिकेशन्स दिखाने के साथ-साथ कई इंटरएक्टिव फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में 6.76-इंच का डिस्प्ले और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट है। Infinix Hot 70 Pro 5G को MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट पावर देता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।


Infinix Hot 70 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, ये फोन की इंट्रोडक्ट्री कीमत है, जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया जाएगा।


ये हैंडसेट चार कलर्स- सिल्क ग्लो पर्पल, डाइव ब्लू, थर्मो ऑरेंज और मिराज ग्रीन में पेश किया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G बिक्री के लिए Flipkart और देश भर के नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, जहां इस पर 9 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स भी मिलेंगे।


Infinix Hot 70 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट वाला Infinix Hot 70 Pro 5G आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन करता है। कंपनी ने इसमें 3 बड़े OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। हैंडसेट में 6.76-इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 910 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। Infinix का दावा है कि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत है। डिस्प्ले में आई-केयर फीचर और मोशन सिकनेस रिलीफ सपोर्ट भी शामिल है।




परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mali-G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन पॉपुलर गेम्स में 90fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है और इसका AnTuTu स्कोर 7,80,000 से ज्यादा रहा है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये कैमरा 2X लॉसलेस जूम, AI लाइव फोटो, AI इरेजर, AI एक्सटेंडर और वन-टैप व्लॉग मोड को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।


इस फोन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसके रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। ये फोन उल्टा रखे होने पर भी इनकमिंग कॉल्स, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और वेदर अलर्ट्स के लिए खास विजुअल इफेक्ट्स दिखाता है। इसके साथ ही ये फोन ऑन होने, म्यूजिक प्लेबैक और गेमिंग के दौरान एंबियंट लाइटिंग इफेक्ट्स भी प्ले कर सकता है।


Infinix Hot 70 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W FastCharge और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये चार्जर फोन को करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 63 मिनट में पूरा 100 प्रतिशत चार्ज कर देता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]