Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Kia ने पेश की अपनी पहली Flex Fuel कार Syros, पेट्रोल-इथेनॉल दोनों से चलेगी




Kia ने पेश की अपनी पहली Flex Fuel कार Syros, पेट्रोल-इथेनॉल दोनों से चलेगी

Kia Syros Flex-Fuel: Kia ने भारत में पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार Syros कॉन्सेप्ट को पेश किया है जो पेट्रोल और इथेनॉल दोनों पर चल सकती है।










ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia ने भारत में अपनी पहली Flex Fuel कार Syros कॉन्सेप्ट को पेश किया है। इस कार में 1.0 लीटर डायरेक्ट-इंजक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। Kia का कहना है कि Syros फ्लेक्स-फ्यूल कार प्योर पेट्रोल, प्योर इथेनॉल और पेट्रोल-इथेनॉल के अलग-अलग मिक्सर पर चल सकती है। Kia ने अभी तक यह पक्का नहीं किया है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन भारत में कब लॉन्च होगा।


इंजन पावर और परफॉर्मेंस

Kia Syros फ्लेक्स-फ्यूल में 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर, डायरेक्ट-इंजक्शन टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके पावर आउटपुट के आंकड़ों की जानकारी नहीं शेयर की है। अलग-अलग Ethanol मिक्सर के मुताबिक बनाने के लिए Kia ने इसके कुछ पार्ट्स जैसे ECU, TCU और फ्यूल सिस्टम में बदलाव किए हैं। स्टैंडर्ड Syros टर्बो-पेट्रोल में 7-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।


फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स

इस साल की शुरुआत में Maruti Flex Fuel कार लॉन्च करने वाली पहली कार कंपनी बन गई है जिसकी वैगनआर बायोफ्लेक्स कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपए है। भारत में क्रूड ऑयल के आयात को कम करने के लिए सरकार Ethanol के ज्यादा मिलाने पर जोर दे रही है।

फ्लेक्स-फ्यूल योजनाएं

जैसे-जैसे ज्यादा इथेनॉल मिश्रण आने वाला है कई मास-मार्केट कार कंपनियों ने भारत में फ्लेक्-फ्यूल गाड़ियां लाने के संकेत दिए हैं। Toyota साल 2022 में कोरोला हाइब्रिड के साथ फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक दिखने वाली पहली कंपनी थी जिसके बाद 2023 में Innova Hycross फ्लेक्स-फ्यूल को पेश किया गया।


Hyundai ने ऑटो एक्सपो 2025 में क्रेटा फ्लेक्स-फ्यूल को प्रदर्शित किया जबति TATA का कहना है कि वह 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक अपनी फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]