Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

छोटे शहर के लड़के का सपना... नेशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुए Kartik Aaryan, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

छोटे शहर के लड़के का सपना... नेशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुए Kartik Aaryan, लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट


अभिनेता कार्तिक आर्यन को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है।







कार्तिक आर्यन को मिला राष्ट्रीय सम्मान (फोटो क्रेडिट- एक्स)


कार्तिक आर्यन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड


नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कार्तिक का कमाल


एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मामले में अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम भी शामिल रहा, जिन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर चुना गया। इस उपलब्धि को लेकर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशन नोट शेयर किया है।


राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुए कार्तिक

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72 National Film Awards) में कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर विजेता घोषित किया गया। गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है-





फिलहाल मैं ग्वालियर के उस मां के लाडले को प्यार और मुस्कान के साथ याद कर रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की थी,जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। आखिरकार, मैंने वह पल देखा और जिया, उत्साह और घबराहट से अभी भी सुन्न हूं।



एक छोटे शहर के लड़के का सपना, देश के हर एक्टर का सपना, बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं। मैं अपने इस सबसे बड़े सम्मान को देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहूंगा जो नामुमकिन सपने देखने की हिम्मत करते हैं और कभी हार नहीं मानते।

इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन फिल्म निर्देशक कबीर खान और भारत सरकार को धन्यवाद कहा है। मालूम हो कि ये पहला मौका है, जब कार्तिक को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया है।
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्में

बात की जाए कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो लिस्ट काफी लंबी है, जिनमें नागजिला, आशिकी 3, कैप्टन इंडिया और भूल भुलैया 4 के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कार्तिक बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान की एक स्पोर्ट्स बायोपिक ड्रामा और अनुराग बसु की फिल्म में भी नजर आएंगे। इनमें से नागजिला को सबसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]