Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या पैसा वापस मिलेगा? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें नियम

गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या पैसा वापस मिलेगा? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें नियम


गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज होने पर पैसा वापस मिलना हमेशा संभव नहीं होता है, और इसके लिए Jio, Airtel ...और पढ़ें








गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या पैसा वापस मिलेगा? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें नियम



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज करते वक्त कभी-कभी जल्दबाजी में गलत नंबर डालना महंगा पड़ जाता है। ऐसा देखा गया है कि कई बार यूजर्स गलती से किसी दूसरे शख्स के नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं और फिर सवाल उठता है कि क्या अब ये पैसा वापस मिलेगा? Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए इसका प्रोसेस अलग-अलग है। हालांकि एक बात साफ है कि सक्सेसफुल हो चुके हर गलत रिचार्ज का रिफंड गारंटी के साथ नहीं मिलता, इसलिए तुरंत कार्रवाई करना काफी ज्यादा जरूरी है।


Jio यूजर्स क्या करें?

Jio अपने यूजर्स को गलत रिचार्ज को रिवर्स करने की सुविधा ऑफर करता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें और नियम हैं। ये सुविधा सिर्फ MyJio App या Jio.com से किए गए रिचार्ज पर लागू होती है। नॉर्मल प्लान को सफल रिचार्ज के 3 घंटे के अंदर कैंसिल करने का ऑप्शन मिलता है। इसके लिए आपको MyJio App में Recharges & History पर जाना होगा।


MyJio App से आप संबंधित रिचार्ज सेलेक्ट करके Cancel Plan का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। रिफंड MyJio Store Credit या मूल पेमेंट माध्यम में वापस लिया जा सकता है। हालांकि गलत Jio नंबर पर रिचार्ज होने की कंडीशन में भी नियम और पात्रता लागू होगी।


Airtel यूजर्स क्या करें?

अगर आपने गलती से किसी दूसरे एयरटेल नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो आपके पास सिर्फ 2 से 3 घंटे का वक्त है बशर्ते उस गलत नंबर वाले शख्स ने डेटा या कॉलिंग का यूज न किया हो। इसके लिए Airtel Thanks App में जाएं। ऐप ओपन करें और Help & Support सेक्शन में जाएं। इसके बाद Facing issue with recent recharge पर क्लिक करें। इधर से Wrong Recharge का ऑप्शन सेलेक्ट करें और Chatbot के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करें।
Vi यूजर्स क्या करें?

Vi अपने यूजर्स को SMS के जरिए गलत रिचार्ज सुधारने की सुविधा दी है। इसके लिए रिचार्ज होने के 24 घंटे के अंदर अपने नंबर से एक SMS भेजें। SMS Format: WRR <गलत नंबर> <सही नंबर> <रिचार्ज राशि> <ट्रांजैक्शन ID> लिखकर 144 पर भेजें।


अगर काम न बने तो Vi कस्टमर केयर 199 पर संपर्क करें या customercare@vodafoneidea.com पर शिकायत दर्ज करें। वहीं, अगर रिचार्ज फेल हुआ है और पैसे कट गए हैं, तो Vi के अनुसार रकम 7 वर्किंग डेज में वापस आ जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]