Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ Honda की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, जानें कौन सी गाड़ी मिल रही है सबसे सस्ती?




कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ Honda की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, जानें कौन सी गाड़ी मिल रही है सबसे सस्ती?

वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Honda Cars की ओर से कई कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस महीने अपनी किस गाड़ी पर सबसे ज्‍यादा Discount Offer किया जा रहा है। किस गाड़ी पर किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।


Honda Amaze पर कितनी होगी बचत

होंडा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस महीने इसकी तीसरी जेनरेशन को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक के डिस्‍काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। इस कार की दूसरी जेनरेशन पर इस महीने 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Honda City पर भी होगी बचत

होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान इस कार पर भी निर्माता की ओर से डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने होंडा सिटी को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। निर्माता इस महीने इस कार पर 1.30 लाख रुपये का ऑफर दे रही है। इस कार की एक्‍स शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Honda Elevate पर कितनी होगी बचत

होंडा की ओर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर अधिकतम 1.79 लाख रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। होंडा की ओर से अपनी सभी कारों में से एलीवेट पर सबसे ज्‍यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत की शुरूआत 11.81 लाख रुपये से हो जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]