Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Honda Elevate के बेस वेरिएंट को घर है लाना, दो लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI




Honda Elevate के बेस वेरिएंट को घर है लाना, दो लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI


वाहन निर्माता










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Honda की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Honda Elevate को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। Honda Elevate के बेस वेरिएंट को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।


Honda Elevate कीमत

Honda की ओर से Elevate SUV के बेस वेरिएंट के तौर पर SV को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को 11.81 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 11.81 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 1.23 लाख रुपये आरटीओ, करीब 56 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। टीसीएस चार्ज के तौर पर 12 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 13.71 लाख रुपये हो जाती है।


दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Honda Elevate SUV के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.71 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 11.71 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 19041 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।


कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 11.71 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 19041 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Honda Elevate के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.27 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 17.99 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Honda की ओर से Elevate को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी SUVs के साथ होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]