Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Himalayan 440 vs 450: दोनों बाइक्स में कौन है बेस्ट, पुरानी या 79,000 रुपए सस्ती नई मोटरसाइकिल





Himalayan 440 vs 450: दोनों बाइक्स में कौन है बेस्ट, पुरानी या 79,000 रुपए सस्ती नई मोटरसाइकिल

Himalayan 440 vs Himalayan 450: भारत में 4 सितंबर को हिमालयन 440 को लॉन्च कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में क्या-क्या अंतर है।










ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने भारत में अपनी नई Himalayan 440 को भारत में 2.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह बाइक अपने दमदार रफ-एंड-टफ डिजाइन, नए फीचर्स के साथ एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि Himalayan 440 और Himalayan 450 में क्या-क्या अंतर है।



इंजन और परफॉर्मेंस

Himalayan 440 में 443cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है जो 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। दूसरी तरफ, Himalayan 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन है जो 8,000rpm पर 40.02PS की पावर और 5,500rpm पर 40nm का टॉर्क देता है।


बता दें कि, Himalayan में असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और राइड बाय-वायर फ्यूल इंजेक्शन है।
सस्पेंशन और ब्रेक्स

Hiamalayan 440 में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछ मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। सस्पेंशन ट्रैवल फ्रंट में 200mm और पीछे 180mm है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक हैं। इसमें आगे 21-इंच और पीछे 17-इंच की स्पोक व्हील्स मिलते हैं। वहीं, Himalayan 450 में 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और लिंकेज-टाइप रियर मोनोशॉक है और दोनों का ट्रैवल 200mm है।

ब्रेकिंग की बात करें तो Himalayan 450 में आगे 320mm और पीछे 270mm डिस्क ब्रेक हैं। यह भी 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील सेटअप पर चलती है। बता दें कि, दोनों ही बाइक्स में स्विचेबल डुअल-चैनल ABS मिलता है।

यह वीडियो भी देखें

फीचर्स का अंतर

नई लॉन्च हुई Himalayan 440 में ट्विन-पॉड लेआउट वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें बाईं तरफ स्पीडोमीटर और गूगल मैप्स नेविगेशन के लिए ट्रिपर पॉड दिया गया है। साथ ही, USB टाइप-सी चार्जर भी मिलता है। वहीं, Himalayan 450 में गूगल मैप्स नेविगेशन के साथ गोल कलर TFT डिस्पले, ऑल-LED लाइटिंग, राइडिंग मोड्स और USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
तुलना का मापदंड (Feature) Royal Enfield Himalayan 440 Royal Enfield Himalayan 450इंजन (Engine) 443cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर 452cc, लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन
पावर (Power) 25.4 bhp @ 6,250 rpm 40.02 PS @ 8,000 rpm
टॉर्क (Torque) 34 Nm @ 4,000 rpm 40 Nm @ 5,500 rpm
गियरबॉक्स (Gearbox) 6-स्पीड गियरबॉक्स 6-स्पीड गियरबॉक्स (असिस्ट व स्लिप क्लच और राइड-बाय-वायर के साथ)
फ्रंट सस्पेंशन (Front Suspension) टेलीस्कोपिक फोर्क (200mm ट्रैवल) 43mm अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स (200mm ट्रैवल)
रियर सस्पेंशन (Rear Suspension) मोनोशॉक (180mm ट्रैवल) लिंकेज-टाइप रियर मोनोशॉक (200mm ट्रैवल)
ब्रेक्स (Front / Rear Disc) 300mm डिस्क (फ्रंट) / 240mm डिस्क (रियर) 320mm डिस्क (फ्रंट) / 270mm डिस्क (रियर)
ABS स्विचेबल डुअल-चैनल ABS स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
व्हील साइज (Wheels) 21-इंच (फ्रंट) / 17-इंच (रियर) स्पोक व्हील्स 21-इंच (फ्रंट) / 17-इंच (रियर) स्पोक व्हील्स
इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर (Display) ट्विन-पॉड लेआउट (स्पीडोमीटर + गूगल मैप्स के लिए ट्रिपर पॉड) गोल कलर TFT डिस्प्ले (गूगल मैप्स नेविगेशन के साथ)
अतिरिक्त फीचर्स (Other Features) USB टाइप-सी चार्जर ऑल-LED लाइटिंग, राइडिंग मोड्स, USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट
शुरुआती कीमत (Ex-Showroom Price) ₹2.29 लाख
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]