Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना

राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना

Govinda के 32 साल पुराने रोमांटिक गाने के लिरिक्स मशहूर शायर और लिरिसिस्ट राहत इंदौरी ने लिखे थे।








कुमार सानू ने गाया था ये सदाबहार गाना

HIGHLIGHTS

कुमार सानू ने गाया था ये सदाबहार गाना


राहत इंदौरी ने लिखे थे गाने के लिरिक्स


लोग आज भी गुनगुनाते हैं 32 साल पुराना गाना



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर कवि, शायर और लिरिसिस्ट राहत इंदौरी को पर्दे पर या मंच पर हमने ज्यादातर शेर पढ़ते हुए सुना है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के सदाबहार और कल्ट गानों के लिरिक्स लिखे हैं। इनमें से ही एक गाना है गोविंदा का जो 32 साल पहले रिलीज हुआ था लेकिन लोग आज भी इसे गुनगुनाते हैं।


राहत इंदौरी ने लिखे थे गाने के लिरिक्स

इस गाने के रोमांटिक बोल मशहूर उर्दू शायर और गीतकार राहत इंदौरी (Rahat Indori) ने लिखे थे, जो अपनी दमदार गजलों और शायरी के लिए बहुत मशहूर हैं। वहीं इसे 90s की हिट जोड़ी गोविंदा और करिश्मा पर फिल्माय गया। उनकी केमिस्ट्री ने उस दौर के कई गानों को चार्टबस्टर बना दिया था जिनमें से एक ये भी था।

गाना 1994 में रिलीज हुई फिल्म खुद्दार (Khuddar) है जिसके लिरिक्स हैं- तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है (Tumse Koi Pyara)।





हिट ट्रियो ने बनाया गया था गाना

उस दौर में अनु मलिक, कुमार सानू और अलका याग्निक की त्रिमूर्ति ने काफी हिट गाने दिए थे। इस गाने में भी संगीत अनु मलिक ने दिया था और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अलका याग्निक (Alka Yagnik) के साथ इसे सुरों से सजाया था। यह गाना 90 के दशक के उस यादगार रोमांटिक प्लेलिस्ट दौर का एक अहम हिस्सा बना हुआ है।



आज भी गुनगुनाते हैं लोग

32 साल पुराने गाने को लोग आज भी गुनगुनाते हैं और यह आज भी 90 के दशक का म्यूजिक पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में शामिल है।
खुद्दार के बारे में

1994 में रिलीज हुई फिल्म खुद्दार (Khuddar) में गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने लीड रोल प्ले किया था। जिसे इकबाल दुर्रानी ने डायरेक्ट किया था और कादर खान, शक्ति कपूर, श्रीराम लागू, अंजना मुमताज, राजू श्रेष्ठ, महेश आनंद, विकास आनंद, नवनीत निशान और अनिल धवन जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाया था।


राहत इंदौरी ने कई यादगार गानों के लिरिक्स लिखे जिनमें देखो देखो जानम हम, नींद चुराई मेरी, बुंबरो, मैं बोले तो (मुन्नाभाई एमबीबीएस), ये रिश्ता क्या कहलाता है शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]