Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कहां गए Doordarshan के 'कृष्णा'? 33 साल पहले घर-घर में छाए; लाइमलाइट से दूर बिता रहे सादा जीवन




कहां गए Doordarshan के 'कृष्णा'? 33 साल पहले घर-घर में छाए; लाइमलाइट से दूर बिता रहे सादा जीवन


33 साल पहले Doordarshan के मशहूर धारावाहिक श्री कृष्णा में कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में छाने वाले एक्टर लाइमलाइट से दूर शांति से अपना जीवन जी रहे हैं।








कहां हैं दूरदर्शन के कृष्णा?

HIGHLIGHTS

कहां हैं दूरदर्शन के कृष्णा?


लाइमलाइट से दूर जी रहे सादा जीवन


33 साल पहले घर-घर में हो गए थे मशहूर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के बाद रामानंद सागर ने श्री कृष्णा (Shri Krishna) सीरियल बनाया, जिसमें सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार से घर-घर में पहचान मिली। 90 के दशक में लोकप्रियता और लाइमलाइट पाने वाले सर्वदमन अब कहां है और क्या करते हैं आइए जानते हैं-

रामानंद सागर के धारावाहिक में युवा श्री कृष्ण के जीवन के अलग-अलग किरदार दिखाए थे जिसमें बाल कृष्ण का किरदार अशोक बाला और किशोर कृष्ण का किरदार रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले स्वनिल जोशी ने प्ले किया था। वहीं युवा कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बनर्जी (Sarvadaman D Banerjee) ने निभाया था।






अब कहां हैं सर्वदमन ?

सर्वदमन अब चकाचौंध भरी दुनिया से अलग और दूर उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक शांत और सादा जीवन बिता रहे हैं। यहां वे लोगों को मेडिटेशन और योग सिखाते हैं।

इसके अलावा वे एक एनजीओ भी चलाते हैं जिसका नाम है पंख, जो गरीब बच्चों और महिलाओं को फ्री एजुकेशन और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग देता है। सर्वदमन का मानना है कि जो भी जीवन से उन्हें चाहिए थे वह उन्होंने पा लिया है। श्री कृष्णा (Shri Krishna) के बाद उन्हें शांति की तलाश थी जो उन्हें समाज सेवा और प्रकृति के करीब आने से मिल गई है।




श्री कृष्ण के अलावा सर्वदमन ने स्वामी विवेकानंद और आदि शंकराचार्य जैसी फिल्मों में यादगार काम किया था। उन्होंने एम एस धोनी फिल्म में धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य का किरदार भी निभाया है।
कोरोना में मिली थी जबरदस्त टीआरपी (TRP)

यह शो सबसे पहले 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल (DD2) पर शुरू हुआ था और बाद में 1996 में DD नेशनल पर आ गया। दूरदर्शन ने बाद के कुछ एपिसोड्स (जैसे भगवद गीता के उपदेश, वज्रनाभ और बाणासुर का अहंकार टूटना) को दिखाने से मना कर दिया था, इसलिए आखिरी हिस्से 1999 में जी टीवी पर दोबारा दिखाए गए।




COVID-19 लॉकडाउन के दौरान DD नेशनल पर दोबारा दिखाए जाने पर, इस सीरीज ने शुरुआती हफ्तों में ही रामायण (Ramayana) और महाभारत (Mahabharata) दोनों की लोकप्रियता और TRP रेटिंग को पीछे छोड़ दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]