पंजाबी आ गए ओए! Diljit Dosanjh ने वेम्बली में रचा इतिहास, भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में की कॉन्सर्ट की घोषणा
पंजाबी आ गए ओए! Diljit Dosanjh ने वेम्बली में रचा इतिहास, भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में की कॉन्सर्ट की घोषणा
Diljit Dosanjh वेम्बली स्टेडियम में सोलो परफॉर्मेंस देने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं और अब वे भारत में एक बड़ा कॉन्सर्ट करने के लिए तैयार हैं।
-1789280777175_v.webp)
वेम्बली में दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास
HIGHLIGHTS
वेम्बली में दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास
भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में करेंगे शो
इंटरनेशनल कॉन्सर्ट में सिंगर ने किया अनाउंसमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शो करने की घोषणा की। उन्होंने लंदन के इस वेन्यू में एक कलाकार के तौर पर परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बनकर इतिहास रचा और इस दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों और चीयर्स के साथ उनका स्वागत किया।
अगला शो भारत में करेंगे दिलजीत
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शनिवार, 12 सितंबर को लंदन के वेम्बली स्टेडियम (Wembley Stadium) में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अगली बार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। यह घोषणा उनके 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के दौरान की गई और दर्शकों ने इसका जोरदार स्वागत किया।
बाद में दोसांझ ने अहमदाबाद शो की तारीख की पुष्टि करते हुए दर्शकों से कहा, 'हम 21 नवंबर, 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे'। यह कॉन्सर्ट 2024 में उनके 'दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर' के बाद अहमदाबाद में उनकी वापसी होगी। नवंबर में होने वाले शो के लिए टिकट, कीमत और बुकिंग की जानकारी अभी घोषित की जानी बाकी है।
कोल्ड प्ले के बारे में की बात
वेन्यू के बारे में बात करते हुए, दोसांझ ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम बताया और वहां कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया।
कोल्डप्ले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है - नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium)। एक विदेशी बैंड ने वहां सारे टिकट बेच दिए थे। उनके लिए सम्मान है, बहुत-बहुत बधाई! लेकिन अगर भारत में कोई स्टेडियम हो और वहां कोई पंजाबी परफॉर्म न करे, तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता'।
पहले पंजाबी कलाकार बन रचा इतिहास
वेम्बली में, दोसांझ इस वेन्यू पर मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी गायक बने। शो की शुरुआत 'पंजाबी आ गए वेम्बली ओये!' के साथ करते हुए, उन्होंने खचाखच भरी भीड़ से कहा कि यह पल 'इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा'। दो घंटे से ज्यादा चले इस कॉन्सर्ट में उन्होंने GOAT, लवर, हंस-हंस और बॉर्न टू शाइन जैसे गाने गाए।
90,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में अलग-अलग बैकग्राउंड के फैन्स को गाते और नाचते हुए देखा गया। दोसांझ ने दर्शकों से बातचीत भी की और बच्चों व एक बुज़ुर्ग महिला समेत कई फैन्स को स्टेज पर बुलाया।
कॉन्सर्ट को उन्होंने 'मैं हूं पंजाबी' गाने और आतिशबाजी के खत्म किया। इस तरह वेम्बली शो खत्म हुआ और अब दिलजीत अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छाने के लिए तैयार है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :