Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Daayra की कमाई उड़ा देगी होश, करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Daayra की कमाई उड़ा देगी होश, करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर दायरा 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की?








दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

HIGHLIGHTS

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1


करीना कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन


18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई दायरा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीनना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर दायरा ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। वहीं थिएटर्स में पहले से ही हनुमान अंश और मिर्जापुर का कब्जा है।


इस बीच आइए जानते हैं करीना कपूर की फिल्म ने कितनी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है।


दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

करीना कपूर (Kareena Kapoor) सिंघम अगेन और द क्रू के दो साल बाद थिएटर्स में लौटी हैं। क्राइम थ्रिलर में उन्होंने SIT की तरफ से डीसीपी का किरदार निभाया है। सैकनिल्क के मुताबिक, दायरा (Daayra) ने 2,283 शोज के साथ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।




हालांकि फिल्म को कम शोज मिले लेकिन फिर भी पहले दिन की कमाई दायरा की उम्मीद के मुताबिक कम ही रही है। फिलहाल फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 0.90 करोड़ रुपये हुआ है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये हुआ है।



बॉक्स ऑफिस पर है तगड़ी टक्कर

इस वक्त बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हनुमान अंश, मिर्जापुर जैसी फिल्में पहले से ही कब्जा जमाए हुए है। वहीं दायरा के साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। इस वजह से फिल्म को शोज भी कम मिले। वहीं क्रिटीक्स और दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।



'दायरा' के बारे में

'दायरा' (Daayra) को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, क्राइम थ्रिलर में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने लीड रोल प्ले किया है। करीना ने फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाया है वहीं सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का।
क्या है दायरा की कहानी?

फिल्म की कहानी एक 24 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले के इर्द गिर्द घूमती है। जिसके अपराधियों को कुछ दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन पीड़िता और उसकी फैमिली को पूरी तरह न्याय दिलाने के लिए डीसीपी रमन कुमार और उनकी टीम आगे की कार्रवाई भी जारी रखते हैं और चारों अपराधियों का एनकाउंटर कर देते हैं।







यह एनकाउंटर वाजिब था या जानबूझकर किया गया था इसकी जांच के लिए एक SIT गठित की जाती है जिसे डीसीपी अजूनी कोहली (करीना) लीड करती हैं। कहानी न्याय और कानून व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाती है और सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सालों बाद मिला न्याय, सही होता है?
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]