Box Office पर हनुमान अंश ने कैसे पलटा पासा? फ्लॉप होते-होते ब्लॉकबस्टर बन गई Neem Karoli Baba की बायोपिक
Box Office पर हनुमान अंश ने कैसे पलटा पासा? फ्लॉप होते-होते ब्लॉकबस्टर बन गई Neem Karoli Baba की बायोपिक
फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासक प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान खींचा है।
-1788243704388_v.webp)
हनुमान अंश का कमाल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HIGHLIGHTS
बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने छोड़ी छाप
इस तरह से कमाई के मामले में पलटा पासा
चौथे वीकेंड में हनुमान अंश ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश ने कामयाबी के मामले में ऐसा कमाल करके दिखाया है, जिसे सिनेमा के इतिहास में लंबे अरसे तक याद किया जाएगा। जिस फिल्म को देखने के लिए पहले तीन सप्ताह तक थिएटर्स में लोग नहीं पहुंच रहे थे, उसी मूवी की टिकटें रिलीज के चौथे हफ्ते में खरीदने पर नहीं मिल रही।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office) ने आखिर कैसे पासा पलटा है, इस मामले की सारी जानकारी हम आपको इस लेख में देने जा रहे हैं।
हनुमान अंश ने कैसे रचा इतिहास?
31 जुलाई 2026 को हनुमान अंश को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। शुरुआत में इसे लिमिटेड स्क्रीन मिले। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी को पहले दो सप्ताह तक कम आंका गया। लेकिन असली खेल तीसरे वीक में शुरू हुआ, जब हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाखों से सीधा करोड़ों में जा पहुंचा।

जरा सोचिए की रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद अक्सर फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन हनुमान अंश के मामले में उल्टा देखने को मिला और दूसरे वीक के बाद इसके कलेक्शन में बंपर उछाल दर्ज होने लगा।
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार हनुमान अंश ने हफ्ते दर हफ्ते कमाई के मामले में इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर पासा पलटा-
पहला सप्ताह- 89 लाख
दूसरा सप्ताह- 46 लाख
तीसरा सप्ताह- 9.96 करोड़
चौथा वीकेंड- 28.52 करोड़
इतना ही नहीं हनुमान अंश के लिए रिलीज के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी शानदार हुई है। मूवी ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को भी 5 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, जिसकी वजह से इस मूवी का नेट कलेक्शन 46 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इस तरह बाबा नीम करोरी की ये बायोपिक फिल्म फ्लॉप होते-होते इस साल की स्लीपर हिट ब्लॉकबस्टर बन गई है।
मुनाफे के मामले में अव्वल निकली हनुमान अंश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनुमान अंश का बजट 2 करोड़ रुपये है और इसने अब तक 46 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज हनुमान अंश ने अपनी लागत से 23 गुना अधिक कमाई करके इतिहास रचा है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :