Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तान में फुटबॉल टीम के साथ लूटपाट, बंदूक की नोक पर बनाया निशाना; नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

पाकिस्तान में फुटबॉल टीम के साथ लूटपाट, बंदूक की नोक पर बनाया निशाना; नकदी लेकर फरार हुए बदमाश


कराची से क्वेटा जा रही एक फुटबॉल टीम को बलूच हाइवे पर हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट ...और पढ़ें








कराची फुटबॉल टीम के साथ लूटपाट।


कराची की फुटबॉल टीम को बलूच हाइवे पर लूटा गया।


हथियारबंद बदमाशों ने खिलाड़ियों के मोबाइल, नकदी छीनी।


सुरक्षा चेतावनियों के बावजूद टीम ने सड़क मार्ग चुना।



डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के बलूच प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री गोल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने कराची से क्वेटा जा रही एक फुटबॉल टीम को बलूच हाइवे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया।


पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट की फुटबॉल टीम बस से क्वेटा जा रही थी। जब बस मस्तंग और सरियाब के बीच पहुंची, तो 10 से 12 हथियारबंद लोगों ने उसे रोक लिया और फिर बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

खिलाड़ियों के साथ मारपीट भी हुई

मामले में टीम मैनेजर जुल्फिकार अली भुट्टो ने बताया कि बदमाशों ने सभी यात्रियों को जबरन बस से नीचे उतार दिया और उनके मोबाइल फोन, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लूट लिए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने कुछ यात्रियों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की।


क्वेटा पहुंचने पर खेल मंत्री ने की मदद

लूटपाट की इस घटना के बाद बेसहारा और बिना पैसों के हुए खिलाड़ी जैसे-तैसे क्वेटा पहुंचे और वहां बलूचीस्तान के खेल मंत्री को पूरी घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद खेल मंत्री ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ियों के रहने व खाने के लिए दैनिक भत्ते की व्यवस्था की।
चेतावनी के बावजूद सड़क मार्ग से गई थी टीम

सिंध फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मुहम्मद आजम ने खुलासा किया कि इस टीम ने सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। उन्होंने बताया कि हमने सिंध की टीम को नहीं भेजा था और कराची के बाकी सभी क्लबों को भी सुरक्षा हालात के मद्देनजर बस या ट्रेन से क्वेटा जाने से मना किया था।


इसके बावजूद कराची वेस्ट की टीम अपनी जिद पर गई और वही हुआ जिसका हमें डर था। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की फुटबॉल एसोसिएशनों ने भी अपनी टीमें इस टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजी थीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]