Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सेलेक्टर्स की बेरुखी झेल रहे मुकेश कुमार ने थामा इंग्लैंड की टीम का हाथ, कहा- 'अपने आप को टेस्ट करना चाहता हूं




सेलेक्टर्स की बेरुखी झेल रहे मुकेश कुमार ने थामा इंग्लैंड की टीम का हाथ, कहा- 'अपने आप को टेस्ट करना चाहता हूं

भारत के कई खिलाड़ी अपने खेल को निखारने के लिए इस समय काउंटी चैंपियनशिप का रुख कर रहे हैं। उनमें अब मुकेश कुमार का नाम भी शामिल हो गया है।








मुकेश कुमार खेलेंगे काउंटी क्रिकेट


मुकेश कुमार खेलेंगे काउंटी चैंपियनशिप


जुलाई 2024 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं मुकेश कुमार


टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में हैं मुकेश कुमार



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लगातार सेलेक्टर्स द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने इंग्लैंड जाने का फैसला किया है। वह इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 32 साल के इस गेंदबाज को नॉटिंघमशर ने अपनी टीम में शामिल किया है।

मुकेश से पहले कई और भारतीय खिलाड़ी इस समय काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं जिनमें युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मानव सुथार जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी को टी20 सीरीज में नहीं चुना गया है और ऐसे में ये सभी अपने लाल गेंद के खेल को निखारने के लिए इंग्लैंड में जोर अजमाइश कर रहे हैं।


मुकेश हैं खुश

काउंटी खेलने के लिए मुकेश काफी उत्साहित हैं। वह जानते हैं कि तेज गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड काफी मुफीद जगह है जहां वह अपने खेल को काफी आगे ले जा सकते हैं। एक बयान में मुकेश ने कहा, "सीजन के इस अहम समय पर मैं नॉटिंघमशर के साथ करार कर काफी खुश हूं। मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में अपने आप को परखने के लिए तैयार हूं।"


उन्होंने कहा, "मैं जितना हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं। मेरी कोशिश नॉटिंघमशर को सफलता दिलाने की होगी। मैं नए कोचेस और टीम के साथियों के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।"
खुलेंगे दरवाजे?

मुकेश ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में टी20 मैच के तौर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए तीन टेस्ट, छह वनडे और 17 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने सात, वनडे में पांच और टी20 में 20 विकेट लिए हैं। मुकेश की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से सेलेक्शन कमेटी को प्रभावित करें और बंद पड़े टीम इंडिया के दरवाजे को खोलें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]