Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दिसंबर में कनाडा के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, व्यापार समझौते को दिया जाएगा अंतिम रूप

दिसंबर में कनाडा के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, व्यापार समझौते को दिया जाएगा अंतिम रूप


कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने न्यूयॉर्क में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा कर सकते ...और पढ़ें








कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो।)


पीएम मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा कर सकते हैं।


भारत-कनाडा व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।


व्यापार वार्ता का अगला दौर 5 अक्टूबर से शुरू होगा।



डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को कहा कि नई दिल्ली और ओटावा के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा कर सकते हैं।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बात करते हुए कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों देश साल के अंत तक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।


'भारत के सात बेहद महत्वपूर्ण संबंध'

कार्नी ने कहा, "हम भारत के साथ अपनी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। यह कई स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण संबंध है। लोगों के बीच के स्तर पर, सुरक्षा के स्तर पर और साथ ही व्यापार और आर्थिक स्तर पर भी।" उन्होंने कहा, "वह (पीएम मोदी) उस समय के आसपास कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"


5 अक्टूबर से शुरू होगा बातचीत का अगला दौर

यह बात केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और कनाडा एक व्यापक आर्थिक साझेदारी के लिए बातचीत में तेजी लाने पर सहमत हुए हैं और बातचीत का अगला दौर 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।


गोयल ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई में अपने कनाडाई समकक्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए बातचीत का चौथा दौर पूरा किया।

उन्होंने कहा, "मैंने शुक्रवार को मुंबई में अपने समकक्ष श्री मनिंदर सिद्धू के साथ कनाडा व्यापार समझौते के लिए बातचीत का चौथा दौर पूरा किया। बहुत ही सार्थक चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने बातचीत में तेजी लाने का संकल्प लिया है, जिसे देखते हुए हमारी टीम अब पांचवें दौर के लिए जाने वाली है।"


भारत और कनाडा एक व्यापक व्यापार समझौते के लिए एक दशक से ज्यादा समय से बातचीत कर रहे हैं। मार्च 2022 में बातचीत औपचारिक रूप से फिर से शुरू हुई, जिसमें दोनों पक्ष एक अंतरिम कदम के तौर पर अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट (शुरुआती प्रगति व्यापार समझौता) पर भी काम कर रहे थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]