Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को मिला नया प्रकाशक, पेंगुइन के इनकार के बाद हार्परकॉलिन्स छापेगा किताब




सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को मिला नया प्रकाशक, पेंगुइन के इनकार के बाद हार्परकॉलिन्स छापेगा किताब

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को अब हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित करेगा, जो 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।








सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' का प्रकाशन अब हार्परकॉलिन्स करेगा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के लिए नया प्रकाशक मिल गया है। दरअसल, पेंगुइन रैंडम हाउस के पीछे हटने के बाद अब हार्परकॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' का प्रकाशन करेगा।


प्रकाशक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि प्रेम, कर्तव्य और भारत की यात्रा पर आधारित यह संस्मरण 10 नवंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी।

प्रकाशक ने शुक्रवार दोपहर एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि यह हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक 'बिलॉन्डिंग' प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनेपन की एक नाटकीय और बेहद व्यक्तिगत कहानी है और भारत की यात्रा का एक दुर्लभ आंतरिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।


पेंगुइन रैंडम हाउस ने क्यों किया इनकार?

ज्ञात हो कि पेंगुइन की अमेरिकी शाखा अल्फ्रेड ए नॉफ ने घोषणा की कि सोनिया गांधी ने यह किताब 10 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि वह भारत में इसे छापने के लिए उत्सुक था, लेकिन किताबों में दिए गए तथ्यों की जांच करना प्रकाशक का अधिकार और जिम्मेदारी है।

पब्लिशर किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव या संपादन चाहता था, जिससे सोनिया गांधी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पेंगुइन इंडिया ने इसे भारत में छापने से मना कर दिया।



पेंगुइन ने जारी किया था बयान

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआइ) ने एक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि वह इस संस्मरण का भारत में प्रकाशन नहीं कर रहा है। यह बयान उसके अमेरिकी सहयोगी प्रकाशन संस्थान अल्फ्रेड ए. नोफ के 18 अगस्त के उस एलान के कुछ सप्ताह बाद आया था, जिसमें किताब को 10 नवंबर को जारी किए जाने की जानकारी दी गई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]