रूट ने पेशेवर क्रिकेट से किया संन्यास का एलान, इंग्लैंड में मचा हड़कंप; ये है वजह

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने 14 साल के पेशेवर क्रिकेट करियर से संन्यास की घोषणा ...और पढ़ें

जो रूट (दाएं) के भाई बिली (बाएं) ने लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी दोबारा संभालने वाले दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के छोटे भाई बिली ने बुधवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना आखिरी मैच इस महीने की शुरुआत में ग्लामॉर्गन के साथ खेला था। इस समय जारी काउंटी चैंपियनशिप में वह सिर्फ दो ही मैच खेले थे।
बिली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास का एलान किया और 14 साल के पेशेवर क्रिकेट के सफर का अंत कर दिया। बिली के भाई तो मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन वह इंग्लैंड के लिए डेब्यू नहीं कर पाए।
आ गया समय
बिली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अब उनका समय आ गया है कि वह संन्यास ले लें। उन्होंने लिखा, "अब समय आ गया है कि मैं अपना सफर खत्म कर दूं। काउंटी क्रिकेट में 14 साल बिताने के बाद मैंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। दो शानदार क्लबों का प्रतिनिधित्व करना और चार ट्रॉफी जीतना मेरे लिए शानदार रहा। मैं इस बात को लेकर अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि एक बच्चे के तौर पर मैं जिस चीज को प्यार करता था, मैं उसी में अपना करियर बनाने में सफल रहा।"
बिली ने अपनी टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया अदा किया। बिली ने कहा कि 14 साल में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन वह अब उन चीजों को बदल नहीं सकते। उन्होंने अंत में अपने सफर में शामिल होने वाले हर शख्स का शुक्रिया अदा किया।
ऐसा रहा करियर
बिली ने कुल 83 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिनमें 32.08 की औसत से 4107 रन बनाए। उन्होंने फर्स्ट क्लास में सात शतक और 17 अर्धशतक जमाए। बिली ने 60 लिस्ट-ए मैच भी खेले और 1665 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और नौ अर्धशतक निकले। इस खिलाड़ी ने 50 टी20 मैच भी खेले और 111.81 की स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :