Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आटे की दो बोरियों के लिए बेटियों का सौदा, बलात्कारियों से करवा रहे शादी... गाजा में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

आटे की दो बोरियों के लिए बेटियों का सौदा, बलात्कारियों से करवा रहे शादी... गाजा में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

गाजा में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खाने के बदले सौदेबाजी और बलात्कारियों से जबरन शादी जैसे भयावह खुलासे हुए हैं।








गाजा में महिलाओं पर बर्बर अत्याचार (फोटो-रॉयटर्स)


गाजा में महिलाओं पर संयुक्त राष्ट्र की भयावह रिपोर्ट।


खाने के बदले सौदा, बलात्कारियों से जबरन शादी।


कम उम्र में शादी की घटनाओं में 123% की वृद्धि।



डिजिटल डेस्क, यरुशलम। गाजा में महिलाओं के साथ बर्बता की सारी हदें पार होती दिख रही हैं। महिलाओं का खाने के बदले सौदा किया जा रहा है। यहां तक कि बलात्कारियों के साथ उनकी शादी कराई जा रही है।

गाजा में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट सामने आई है। इस फलस्तीन इलाके में लिंग-आधारित हिंसा (GBV) की कुल घटनाओं में से 68% की शिकार 18-59 साल की महिलाएं थीं।
गाजा में महिलाओं पर अत्याचार

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने पाया कि 2026 की पहली तिमाही में गाजा में कम उम्र में और जबरदस्ती शादी की घटनाओं में 123% की वृद्धि हुई है।

शोधकर्ताओं ने उन महिलाओं से बात की जिन्होंने बताया कि इजरायल-हमास युद्ध के कारण पैदा हुए मानवीय संकट के बीच, कम उम्र की लड़कियों की शादी बलात्कारियों से कर दी गई, उन्हें खाने के बदले बेच दिया गया या उनके अभिभावकों ने उन्हें छोड़ दिया क्योंकि वे उनकी देखभाल नहीं करना चाहते थे।


संयुक्त राष्ट्र की ये रिपोर्टें युद्ध से प्रभावित इस इलाके में राष्ट्रपति ट्रंप के 'पीस बोर्ड' (शांति बोर्ड) की अहमियत को रेखांकित करती हैं।
बलात्कारियों से महिलाओं का सौदा

शोधकर्ताओं ने लिखा, 'GBV का दूसरा सबसे आम रूप मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक हिंसा था, जिसके बाद शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा और जबरदस्ती या कम उम्र में शादी की घटनाएं सामने आईं।'

रिपोर्ट में आगे लिखा गया, 'ये रुझान महिलाओं और पुरुषों में बढ़ते तनाव के कारण हैं, जिन्हें अपर्याप्त और भीड़-भाड़ वाले आश्रयों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और भोजन, पानी, स्वच्छता के बुनियादी सामान और कपड़ों जैसी बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच लगातार सीमित है।'
बलात्कार के बाद महिलाओं की शादी का जश्न

संयुक्त राष्ट्र की एक और रिपोर्ट में गाजा शहर और खान यूनिस के शरणार्थी शिविरों में हुई कुछ बेहद परेशान करने वाली घटनाओं का जिक्र किया गया, जहां 230 महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई।
स्कूल में बने शेल्टर में रह रही एक शरणार्थी महिला ने, जो कि रेप का शिकार हुई थी, उसने बताया कि महिलाओं को अक्सर बदनामी और शर्म से बचने के लिए अपने ही रेप करने वालों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है।


महिला ने कहा, 'जब स्कूलों में रेप के मामले सामने आते हैं, तो अगले ही दिन वहां शादियां और जश्न देखने को मिलता है।'

एक और महिला ने बताया कि एक आदमी ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी सिर्फ आटे की दो बोरियों के बदले कर दी, ताकि वह और उसके बाकी बच्चे खाना खा सकें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]