Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'विनाशकारी और अन्यायपूर्ण', गाजा को लेकर मंच से खुलकर बोले मशहूर सिंगर एड शीरन

'विनाशकारी और अन्यायपूर्ण', गाजा को लेकर मंच से खुलकर बोले मशहूर सिंगर एड शीरन

एड शीरन के टूर पर गाजा और मैकमोर विवाद छाया है। एक तरफ स्वतंत्रता और कला पर बहस छिड़ी है, ...और पढ़ें








मशहूर सिंगर एड शीरन।

HIGHLIGHTS

एड शीरन ने कॉन्सर्ट में गाजा के हालात पर बात की।


रैपर मैकमोर को 'फ्री फलस्तीन' नारे के बाद टूर से हटाया गया।


शीरन ने गाजा की स्थिति को विनाशकारी और अन्यायपूर्ण बताया।



डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। लोकप्रिय ब्रिटिश गायक एड शीरन का हालिया कॉन्सर्ट उस समय सुर्खियों में आ गया, जब उन्होंने अपने शो की शुरुआत गाजा के हालात पर खुलकर बात करते हुए की। उनके इस कॉन्सर्ट से पहले काफी विवाद हुआ था, क्योंकि उनके कई सहयोगी कलाकारों ने शो का बहिष्कार कर दिया था।


बता दें कि यह पूरा विवाद रैपर मैकमोर को कॉन्सर्ट से हटाए जाने के बाद शुरू हुआ। मैकमोर ने 5 सितंबर को न्यू जर्सी में अपने शो के दौरान 'फ्री फलस्तीन' का नारा लगाया था, जिसके बाद उन्हें एड शीरन के अमेरिकी टूर से बाहर कर दिया गया।


स्टेडियम के मालिक ने लिया था फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स के मालिक रॉबर्ट क्राफ्ट के कहने पर लिया गया था, जिनके स्टेडियम में शीरन का शो होना था। हालांकि, एड शीरन ने साफ किया कि इस फैसले में उनका कोई हाथ नहीं था और उन्होंने इसे रोकने की पूरी कोशिश की थी।


दूसरी ओर मैकमोर को हटाए जाने के विरोध में एड शीरन के साथ जुड़े कई अन्य कलाकारों, जैसे बे होगा, लुकास ग्राहम, आरोन रोवे और फिनियास ने उनके साथ टूर करने से इनकार कर दिया।
स्टेज पर क्या बोले एड शीरन?

इस पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड स्टेडियम में भारी भीड़ के सामने एड शीरन ने बिना किसी ओपनिंग एक्ट के अकेले ही शो की शुरुआत की। शीरन दर्शकों से कहा कि वे नहीं चाहते थे कि उनके कॉन्सर्ट को राजनीति का अखाड़ा बनाया जाए, क्योंकि वे अपने संगीत को एकता और इंसानियत का प्रतीक मानते हैं।
इजरायल पर हुए हमले को बताया भयानक

मंच से शीरन ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमलों को भयानक बताया और साथ ही कहा कि गाजा में जो हो रहा है, वह बेहद विनाशकारी और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चिंता जताई कि कलाकारों को पहले से यह तय करना पड़े कि वे मंच पर क्या बोलेंगे और कहा कि आजाद दुनिया में ऐसा नहीं होना चाहिए।
फैंस के अलग-अलग राय, कैसे विवाद बढ़ा?

गौरतलब है कि कॉन्सर्ट के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कुछ फैंस का मानना था कि कलाकार को इस मामले में खुलकर पक्ष रखना चाहिए था, जबकि कई अन्य फैंस का कहना था कि कॉन्सर्ट राजनीति की जगह नहीं है, बल्कि यह सिर्फ संगीत और मनोरंजन के लिए है।


दूसरी ओर मैकमोर ने घोषणा की है कि वे फलस्तीनी राहत कार्यों के लिए 10 लाख डॉलर दान करेंगे। वहीं, एक प्रवक्ता के मुताबिक एड शीरन और रॉबर्ट क्राफ्ट ने भी 20-20 लाख डॉलर दान करने पर सहमति जताई है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह राशि कहाँ भेजी जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]