Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गंभीर-अगरकर ने मिलकर मोहम्मद शमी के लिए बंद किया टीम इंडिया का दरवाजा? पूर्व कोच ने खोला सबसे बड़ा राज




गंभीर-अगरकर ने मिलकर मोहम्मद शमी के लिए बंद किया टीम इंडिया का दरवाजा? पूर्व कोच ने खोला सबसे बड़ा राज


तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच ने बड़ा खुलासा किया है।








मोहम्मद शमी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर अब खत्म होता दिख रहा है। भारतीय टीम में उनका चयन लंबे समय से नहीं हो रहा है, जो कई बार विवाद का रूप ले चुका है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाए थे लेकिन शमी ने लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस को साबित किया है।




शमी का चयन नहीं होने पर अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठते रहते हैं। इसी बीच भारत के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने अगरकर और गंभीर को शमी की याद दिलाई हैष अरुण का मानना है कि दिग्गज गेंदबाज के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए। गौरतलब हो कि अगरकर ने शमी को मैच फिटनेस साबित करने के लिए कहा था, जिसके बाद दाएं हाथ के गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 30 से अधिक विकेट लेकर अपनी फिटनेस को साबित किया था। हालांकि, इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ।

भरत अरुण ने मोहम्मद शमी को लेकर दिया बयान

पूर्व बॉलिंग कोच ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शमी के लिए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, "उन्हें शमी के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए थे। अभी उनके अंदर बहुत क्रिकेट बाकी है। जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, तो उसकी उम्र मायने नहीं रखती है। उनकी प्रतिभा को देखें, तो वो असाधारण हैं। लाल गेंद की क्रिकेट खेलना उन्हें सबसे अधिक पसंद है।"



भरत अरुण ने आगे कहा, "उन्हें गेंदबाजी करना पसंद है। आप उन्हें लाल गेंद दे दीजिए या फिर सफेद गेंद। वे अपना रन-अप मार्क करेंगे और गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे।"
मोहम्मद शमी पर बोले ईशान किशन

शमी इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन का प्रतिनिध्तव कर रहे हैं, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं। साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमी को लेकर किशन ने बात की। उन्होंने कहा, "अगर आप लगातार भारतीय टीम के लिए नहीं खेलते हैं, तो घरेलू क्रिकेट में वो प्रेरणा बनाए रखनी मुश्किल होती है। हालांकि, उनके अंदर मुझे वो भूख अभी भी दिखाई देती है। मुझे लगता है कि उनके अंदर अभी भी प्रेरणा है, वे वापसी करना चाहते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]