Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तुम में हिम्मत नहीं...', गर्लफ्रेंड के ताने से हर्ट हुआ प्रेमी, डेयरिंग दिखाने के लिए युवक को अगवा कर पीटा

तुम में हिम्मत नहीं...', गर्लफ्रेंड के ताने से हर्ट हुआ प्रेमी, डेयरिंग दिखाने के लिए युवक को अगवा कर पीटा

गर्लफ्रेंड के ताने से आहत होकर एक युवक ने अपनी हिम्मत साबित करने के लिए रांची में एक दोस्त का अपहरण कर लिया और उसे बेरहमी से पीटा।








एआई जनरेटेड फोटो


गर्लफ्रेंड के ताने से आहत होकर युवक ने अपहरण किया।


अपहृत हर्ष कुमार को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा।


रांची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हर्ष को बचाया।


 संवाददाता, रांची। गर्लफ्रेंड के एक ताने ने युवक को इस कदर आहत किया कि उसने अपनी हिम्मत साबित करने के लिए अपहरण की साजिश रच डाली।

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय हर्ष कुमार के अपहरण और जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित आकाश कुमार साहु का कुछ माह पहले हर्ष और उसके दोस्त अमन से विवाद हुआ था। इसी विवाद में आकाश की पिटाई हुई थी।

बाद में उसकी गर्लफ्रेंड ने कथित तौर पर उसे ताना दिया कि उसमें हिम्मत नहीं है। यह बात आकाश के मन में घर कर गई और उसने हर्ष को सबक सिखाने के साथ गर्लफ्रेंड के सामने अपनी हिम्मत दिखाने की योजना बना ली।


जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय बनाया निशाना

हर्ष सोमवार रात करीब 12:10 बजे अपने दोस्त अमन मिश्रा और आकर्यकांत वर्मा के साथ आइ-20 कार से लालपुर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद कडरू स्थित घर लौट रहा था।

कार्तिक उरांव चौक के पास कार खराब हो गई। हर्ष और उसके दोस्त कार की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 वहां आकर रुकी। उसमें सवार तीन-चार युवक तेजी से नीचे उतरे और हर्ष को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने लगे। विरोध करने पर उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।

जंगल में ले जाकर की हैवानियत

आरोपित हर्ष को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान जंगल में ले गए। हर्ष के अनुसार, वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गले में फंदा लगाकर खींचा गया, सिगरेट से जलाया गया और कपड़े उतारकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल मंगाने की बात भी कही।


इसी दौरान उससे झारखंड सरकार के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने कई टीमों को सक्रिय किया और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

पुलिस टीम ने नगड़ी इलाके के जंगल से हर्ष को सुरक्षित बरामद कर लिया। मौके से पुलिस ने विनय कुमार साहु, असगर खान, भोला नायक और आकाश कुमार साहु को गिरफ्तार किया।

उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी-500, पांच स्मार्टफोन, 6500 रुपये और हर्ष के हस्ताक्षर वाला झारखंड सरकार का स्टांप पेपर बरामद किया गया।
गर्लफ्रेंड को दिखाना चाहता था अपना दम

पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश की गर्लफ्रेंड को लेकर हर्ष और अमन से उसका पुराना विवाद था। दोनों पक्षों में कोकर इलाके में मारपीट भी हुई थी। इसमें आकाश को अधिक चोट लगी थी।


इसके बाद गर्लफ्रेंड की कथित टिप्पणी ने उसके अहं को चोट पहुंचाई। पुलिस के अनुसार, आकाश ने हर्ष का वीडियो बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाने और उसे यह बताने की योजना बनाई थी कि उसमें भी हिम्मत है। हालांकि, वीडियो बनाकर गर्लफ्रेंड को दिखाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है आकाश

पुलिस के अनुसार, आकाश कुमार साहु पहले भी लोहरदगा थाना के रंगदारी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लोहरदगा थाना में वर्ष 2019 में धारा 387 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था।


इस घटना में अरगोड़ा थाना में हत्या की नीयत से अपहरण समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस फरार बिट्टू और उत्तम की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]