Auqib Nabi ने काउंटी डेब्यू में डाले कुल 20 ओवर, अपना पहला शिकार भारतीय खिलाड़ी को बनाया
Auqib Nabi ने काउंटी डेब्यू में डाले कुल 20 ओवर, अपना पहला शिकार भारतीय खिलाड़ी को बनाया - Video
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सरे के लिए अपना काउंटी डेब्यू यॉर्कशर के खिलाफ किया। नबी ने ...और पढ़ें

आकिब नबी
HIGHLIGHTS
आकिब नबी ने सरे के लिए डेब्यू मैच में कुल 20 ओवर किए
नबी ने दोनों पारियों में एक-एक विकेट चटकाया
नबी ने अपना पहला शिकार भारतीय बल्लेबाज को बनाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप में सरे की तरफ से डेब्यू किया। यह मुकाबला केनिंगटन ओवल में यॉर्कशर के खिलाफ खेला जा रहा है।
नबी ने मैच में कुल 20 ओवर डाले और दो विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 15 ओवर डाले, जिसमें तीन मेडन सहित 33 रन देकर एक विकेट चटकाया। नबी ने अपना पहला शिकार भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव को बनाया।
नबी की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर कुलदीप के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप में ओली पोप ने आसान कैच लपका। कुलदीप ने 53 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए।
जेम्स को किया बोल्ड
बता दें कि यॉर्कशर की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में सरे की पहली पारी सिर्फ 83 रन पर सिमट गई। इस तरह यॉर्कशर को पहली पारी के आधार पर 102 रन की बढ़त मिली। सरे के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में दमदार वापसी की और यॉर्कशर को केवल 82 रन पर ऑलआउट कर दिया। नबी ने दूसरी पारी में एक विकेट चटकाया।-
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार इनस्विंग गेंद पर जेम्स व्हार्टन को क्लीन बोल्ड किया। व्हार्टन ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 4 रन बनाए। नबी ने दूसरी पारी में 5 ओवर का स्पेल डाला, जिसमें 17 रन देकर एक विकेट लिया। मैथ्यू फिशर सरे के लिए हीरो रहे, जिन्होंने 6 विकेट चटकाए।
सरे जीत से 158 रन दूर
बता दें कि सरे को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए सरे ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 7.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बनाए। अब सरे जीत से 158 रन दूर है, जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सरे इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। कुलदीप यादव को पहली पारी में गेंदबाजी का अवसर नहीं मिला था।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :