Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ather से लेकर Ola तक; ये हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा टॉप-स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120kmph की है रफ्तार




Ather से लेकर Ola तक; ये हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा टॉप-स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120kmph की है रफ्तार


Indias Top Speed Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग अब बेहतरीन रेंज ...और पढ़ें








ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसे खरीदते वक्त लोगों के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि इसकी रेंज कितनी होगी और इसकी टॉप-स्पीड कितनी होगी। अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो हम आपको यहां 5 विकल्पों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेहतर हो सकते हैं।


Ola S1 Pro (Gen 2)

Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा टॉप स्पीड देने वाल मॉडलों में से एक है। इसकी टॉप-स्पीड 120kmph है और 195 किमी की (ARAI) रेंज देती है। इसमें 4kWh की बैटरी दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए है।


Simple One (Gen 1.5)

सिंपल एनर्जी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पोर्टी लुक और शानदार एक्सीलरेशन के लिए जाना जाता है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 105kmph है और सिंगल चार्ज में 190 किमी तक की रेंज (IDC) देती है। इसके टॉप वेरिएंट में 5kWh की बैटरी मिलती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,71,944 रुपए से शुरू होती है।



Ather 450 X

Ather एनर्जी अपनी हाई-टेक कनेक्टिविटी और बेहतरीन राइडिंग डायनामिक्स के लिए फेमस है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 90 kmph है और इसकी रेंज 150 किमी (IDC) रेंज तक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपए से शुरू होती है।
Okinawa Okhi 90

यह 16-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स के साथ आने वाला प्रीमियम हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 85-90kmph है इसकी रेंज 160 किमी (IDC) है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,991 रुपए से शुरू होती है।
Hero Vida V1 Pro

Hero Motocorp का यह EV कई राइडिंग मोड और रिमूवेबल बैटरी पैक की सुविधा देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 80kmph है और इसकी IDC रेंज 165 किमी है। इसमें 3.94kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 लाख रुपए से 1.59 लाख रुपए तक जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]