8,000mAh बैटरी वाला नया पावरहाउस, Oppo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च; प्री-ऑर्डर भी हुए शुरू
8,000mAh बैटरी वाला नया पावरहाउस, Oppo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च; प्री-ऑर्डर भी हुए शुरू
स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी A7 सीरीज के नए मॉडल Oppo A7 Pro की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ये स्मार्टफोन 11 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा।

Oppo A7 Pro 11 सितंबर को लॉन्च होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने शुक्रवार को एलान किया कि उसका नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये नया स्मार्टफोन कंपनी की A7 लाइनअप में दूसरा मॉडल होगा और इसे हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max से नीचे प्लेस किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने कंपनी ने कंफर्म किया है ये फोन ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। Oppo ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। ये हैंडसेट 8,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो Pro Max मॉडल में दी गई 10,000mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है।
11 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo A7 Pro
Weibo पर एक पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन मेकर ने बताया कि Oppo A7 Pro को चीन में 11 सितंबर को लोकल टाइम सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ये भी साफ किया है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर तीन कलर्स- डेजर्ट ब्राउन, एवरी स्टेप ब्लॉसम और राइडिंग द वेव्स में बिक्री के लिए आएगा।

इसके अलावा, Oppo चाइना की वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। फोन में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि ये 7 साल तक बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस देगी। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69K रेटिंग के साथ आएगा।
Oppo A7 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले और कई AI-पावर्ड टूल्स भी मिलेंगे। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Oppo के लेटेस्ट ColorOS 16 पर रन करेगा। फोन की कीमत और बाकी डिटेल्स का खुलासा 11 सितंबर को लॉन्च इवेंट के दिन ही किया जाएगा।
फिलहाल Oppo A7 Pro को चीन में ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक ये हैंडसेट दो मेमोरी वेरिएंट्स- 6GB + 256GB और 8GB + 256GB स्टोरेज में आएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट है। फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि लेफ्ट साइड को बिल्कुल क्लीन रखा गया है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :