72 सालों से Teachers Day की शान बना हुआ है ये कल्ट गाना, स्कूलों में जरूर बजता है ये एजुकेशनल एंथम
72 सालों से Teachers Day की शान बना हुआ है ये कल्ट गाना, स्कूलों में जरूर बजता है ये एजुकेशनल एंथम
टीचर्स डे के सेलिब्रेशन पर स्टूडेंट्स इस कल्ट गाने को जरूर गाते हैं। 72 साल पुराना गाना आज भी लोग खूब गुनगुनाते हैं।
-1788587556542_v.webp)
टीचर्स डे पर जरूर सुना जाता है ये गाना
टीचर्स डे पर जरूर सुना जाता है ये गाना
72 सालों से बना हुआ है शिक्षक दिवस की शान
स्कूलों में टीचर्स के लिए गाते हैं बच्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर स्कूल और कॉलेज में धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन स्टूडेंट्स अपने फेवरेट टीचर्स को गिफ्ट देते हैं, उनके लिए स्पीच लिखते हैं और यहां तक कि गाने और डांस भी परफॉर्म करते हैं।
72 साल पुराना है ये गाना
बॉलीवुड भी सालों से टीचर्स पर कई फिल्में और गाने बनाता आया है और ये गाने आज टीचर्स पर डे खूब बजते हैं और स्टूडेंट्स अपने टीचर्स के सम्मान में इन गानों पर परफॉर्म भी करते हैं। एक ऐसा ही गाना 72 साल पुराना।
भले ही यह गीत 7 दशक पुराना हो लेकिन यह आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा स्टूडेंट्स इस गाने को टीचर्स डे पर भी बड़े सम्मान के साथ गाते हैं।

कौन सा है ये कल्ट गीत?
यह गाना एक देशभक्ति गीत है जिसमें भारत की महानता को एक टीचर के द्वारा बच्चों को समझाते हुए दिखाया गया है। एक ट्रेन में टीचर के साथ कुछ बच्चे होते हैं और शिक्षक अपने स्टूडेंट्स को भारत की खूबियां बताते हुए चलते हैं। यह गाना फिल्माया गया है अभिनेता अभि भट्टाचार्य (Abhi Bhattacharya) पर जो ट्रेन एक कोच में स्टूडेंट से घिरे होते हैं।
-1788587664436.webp)
इस गाने के बोल हैं- आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की। वंदे मातरम! वंदे मातरम! (Aao Bachhon Tumhe Dikhaye)। यह गीत 1954 में रिलीज हुई फिल्म जागृति (Jagriti) का है। जिसे कवि प्रदीप ने लिखा और गाया है। वहीं इसका संगीत हेमंत कुमार ने तैयार किया है।
यह गीत भारत के इतिहास और संस्कृति को बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाता है और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों को समर्पित है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :