Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7050mAh बैटरी वाला Vivo का 5G फोन लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 12GB तक रैम

050mAh बैटरी वाला Vivo का 5G फोन लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 12GB तक रैम

वीवो ने भारत में अपना नया Vivo T5 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।








Vivo T5 5G भारत में हुआ लॉन्च जानें कीमत फीचर्स और उपलब्धता

HIGHLIGHTS

Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 34,999 रुपये।


दमदार 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी।


MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 50MP OIS कैमरा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T5 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह वीवो के टी-सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन है। अब कंपनी ने इसका नॉर्मल Vivo T5 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। वीवो के इस फोन को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट के साथ लाया गया है। इस फोन में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में 22 घंटे का बैकअफ ऑफर करेगी।


Vivo T5 5G कीमत और उपलब्धता

Vivo T5 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट को 8GB + 128GB के साथ 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 44,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। टॉप वेरिएंट की बात करें तो 12GB + 256GB मॉडल को 49,999 रुपये की कीमत में मार्केट में लाया गया है।



लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी Axis Bank, SBI, और HDFC Bank कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वीवो के टी5 स्मार्टफोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 9 सितंबर से शुरू होगी। Vivo T5 5G स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Royal Bronze और Silver Green में लॉन्च किया है।




Vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo T5 5G स्मार्टफोन को 6.83-इंच के 1.5K (1,260 x 2,800 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स की है। डिस्प्ले के टच सैंपलिंग रेट की बात करें तो 300Hz है और यह HDR10+ सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। Vivo T5 5G स्मार्टफोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM, और UFS 3.1 स्टोरेज भी ऑफर किया है।


फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo T5 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल (अपर्चर f/1.79) Sony IMX882 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। फोन में 8-मेगापिक्सल (अपर्चर f/2.2) का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo T5 5G स्मार्टफोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिला है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को तीन OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।


Vivo T5 5G स्मार्टफोन 7,050mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यह फोन डुअल सिम 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, NavIC, और QZSS कनेक्टिविटी ऑफर करेग। इस फोन में ऑनबोर्ड सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, परोसिमिटी सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, जायरोस्कोप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]