Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंग्लैंड में मिली करारी हार ने बाबर आजम को दिखाया आईना, सुधार के लिए 7 साल बाद करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी

इंग्लैंड में मिली करारी हार ने बाबर आजम को दिखाया आईना, सुधार के लिए 7 साल बाद करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वह पाकिस्तान के बड़े टूर्नामेंट कैद-ए-आजम ट्रॉफी में खेल रहे हैं।








बाबर आजम करेंगे घरेलू क्रिकेट में वापसी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने उसे एक भी मैच नहीं जीतने दिया और 3-0 से पटखनी दी। इस हार ने कई सवाल खड़े किए और कप्तान बाबर आजम को भी आलोचना के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। बाबर की बल्लेबाजी पर कई तरह से सवाल उठे और पाकिस्तानी कप्तान ने खेल में सुधार के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया है।


बाबर इस दौरे पर जिस तरह से आउट हुए उसने उनके इंटरनेशनल बल्लेबाज होने पर ही सवालिया निशान लगा दिए। दूसरे टेस्ट मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर उनका आउट होना विश्व क्रिकेट में मजाक बन गया। बाबर को देख लग रहा था कि वह डरकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।


सात साल बाद वापसी

बाबर का बल्ला काफी दिनों से शांत है। वह बड़े मौकों पर लगातार फेल हो रहे हैं। फिर भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख नहीं किया था। हालांकि, इंग्लैंड में मिली हार और आलोचना ने बाबर का मूड बदल दिया। बाबर अपने खेल में सुधार के लिए सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। 2019 के बाद बाबर पहली बार कैद-ए-आजम ट्रॉफी में खेलेंगे। आखिरी बार वह इस टूर्नामेंट में जब खेले थे तो फाइनल में पंजाब की कप्तानी की थी। सात साल बाद बाबर ओजीडीसीएल की कप्तानी करते हुए इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे।



ओजीडीसीएल पाकिस्तान की बड़ी कंपनी है जिसके स्पोर्ट्स विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि बाबर उनके लिए खेलेंगे। स्पोर्ट्स विभाग के हेड फराह बातूल ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन से बात करते हुए कहा, "बाबर 16 सितंबर को इंग्लैंड से पाकिस्तान लौटेंगे और अगले दिन ओजीडीसीएल से जुडेंगे।"
बाबर लेंगे फैसला

फराह ने कहा कि बाबर कब से खेलेंगे ये फैसला उनका है और इसके बारे में वह टीम को बता देंगे। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बाबर को ओजीडीसीएल से बतौर गेस्ट प्लेयर खेलने का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया। पीसीबी चाहता है कि उसके इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेलें और इसी को देखते हुए बाबर को ये प्रस्ताव दिया गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]