55MP स्क्वायर सेल्फी कैमरा वाले तीन नए फोन: 8,000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

हॉनर अपनी फ्लैगशिप मैजिक 9 सीरीज को 28 सितंबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें मैजिक 9, ...और पढ़ें

55MP स्क्वायर सेल्फी कैमरा वाले तीन नए फोन: 8,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस बार कंपनी Honor Magic 9 सीरीज को पेश करने वाली है जिसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। कंपनी ने कहना है कि Magic 9 सीरीज चीन में 28 सितंबर को लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन, कैमरा और कुछ खास फीचर्स सामने आ गए हैं।
सीरीज में स्टैंडर्ड Magic 9 के साथ Magic 9 Pro और Magic 9 Pro Max जैसे मॉडल भी लॉन्च होने की उम्मीद है। चलिए जानते हैं कि सीरीज के तीनों मॉडल्स में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है...
200MP के दो कैमरों पर फोकस
इस बार की Honor Magic 9 सीरीज में सबसे ज्यादा खास इसका कैमरा सेटअप होगा। कंपनी ने कैमरा टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर ARRI के साथ पार्टनरशिप भी कर ली है। डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल में डुअल 200MP कैमरा देखने को मिल सकते हैं।
फोन में 200MP 1/1.28-इंच सेंसर f/1.57 अपर्चर के साथ देखने को मिलेगा। जबकि दूसरा सेंसर भी 200MP टेलीफोटो 1/1.4-इंच साइज और f/2.6 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा डिवाइस में 500mm टेली-कन्वर्टर का सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी फोन में वीडियो के लिए नया ARRI Cinema Mode भी देगी जो इसे और भी खास बनाएगा।
पहली बार स्क्वायर सेल्फी कैमरा
इतना ही नहीं Magic 9 सीरीज में एक और अनोखा फीचर देखने को मिल सकता है। Honor इस सीरीज के डिवाइस में 55MP Agile Eye फ्रंट कैमरा दे सकता है, जिसका डिजाइन स्क्वायर में होगा। कंपनी का दावा है कि स्क्वायर डिजाइन से सेंसर की वजह से ज्यादा जगह मिलेगी और ये नॉर्मल गोल या पिल शेप कैमरे की तुलना में ज्यादा वाइड फ्रेम कैप्चर करेगा।
8,000mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक Magic 9 सीरीज में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 सीरीज का लेटेस्ट चिपसेट मिल सकता है। फोन में AI बेस्ड कई फीचर्स और स्टायलस सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :