Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दुमका में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, मुआवजे की मांग पर रामपुरहाट मार्ग जाम




दुमका में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, मुआवजे की मांग पर रामपुरहाट मार्ग जाम


दुमका के शिकारीपाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।






दुमका में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत

शिकारीपाड़ा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत।


दो हादसों में हाईवा और खराब हाईवा शामिल।


मुआवजे की मांग पर दुमका-रामपुरहाट मार्ग जाम, पुलिस समझाने में जुटी।


 संवाददाता, दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना से नाराज लोगों ने पत्ताबाड़ी के पास के दुमका रामपुरहाट मार्ग को जाम कर दिया है।अभी तक मार्ग जाम है।

पहली घटना सरसडंगाल के पास हुई,जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक हटिया से वापस आ रहे थे। हादसे के बाद एक युवक सरकार हेंब्रम की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सड़के किनारे खड़ी खराब हाईवा को पीछे से टक्कर मारी

इधर, पत्ताबाड़ी के पास रात करीब 12 बजे बाइक सवार दो मुस्लिम युवकों ने सड़के किनारे खड़ी खराब हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह दोनों की मौत हो गई।


मरने वाला मकसूद अंसारी बरमसिया और अकबर अंसारी शहर घाटी गांव का रहने वाला था। इस हादसे के बाद रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पत्ताबाड़ी के पास दुमका रामपुरहाट मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। बाइक को छोड़कर किसी भी चार पहिया वाहन को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।
घरवालों को उचित मुआवजा देने की मांग

लोगों की मांग है कि जब तक प्रशासन मृतकों के घरवालों को उचित मुआवजा नहीं देगा,तब तक ट्रकों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि पुलिस अपने स्तर से आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रही है लेकिन लोग बिना मुआवजा के सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]