32 साल पहले शराब के नशे में लिखा गया था Suniel Shetty का गाना, आज भी कल्ट है कुमार सानू का 90s वाला सॉन्ग

अभिनेता सुनील शेट्टी का 90 के दशक का एक कल्ट गाना गीतकार ने शराब के नशे में लिखा था
-1790142362245_v.webp)
सुनील शेट्टी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HIGHLIGHTS
32 साल पहले लिखा गया था ये गाना
शराब के नशे में तैयार हुआ था गीत
कुमार सानू ने गाया था कल्ट सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लिए 90 का दशक सबसे यादगार दौर माना जाता है। इस एरा में जहां एक तरफ कई कल्ट मूवीज आईं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के सबसे आईकॉनिक सॉन्ग्स भी 90s में ही रिलीज किए गए थे। इस आधार पर आज हम आपको सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के एक पॉपुलर गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे गीतकार ने शराब के नशे में लिखा था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत था।
सुनील शेट्टी का कल्ट गाना
अभिनेता सुनील शेट्टी को 90 का सुपरस्टार माना जाता है। अपने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें एक मूवी गोपी किशन भी रही, जिसे 1994 में सिनेमाघरों रिलीज किया गया था। इस मूवी में सुनील ने दोहरी भूमिका निभाई और अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) संग उनका एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसका टाइटल था- हाय हुकू हाय हुकू हाय हाय... (Haye Hukku Haye Hukku Song)।
-1790144724550.webp)
इस गीत को मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी आवाज में गया था और इसे 90s का कल्ट क्लासिक सॉन्ग भी माना जाता है। गोपी किशन के इस गाने की मेकिंग की स्टोरी काफी दिलचस्प है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा के दौरान गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjan) ने गोपी किशन के हाय हुकू हाय हुकू हाय हाय... सॉन्ग की मेकिंग का किस्सा सुनाया था।
उन्होंने बताया- इस गाने के बनाने से एक रात पहले मैं अपने दोस्तों के साथ खूब शराब पी थी। सुबह तक हैंगओवर में रहे और तभी संगीतकार आनंद-मिलिंद का कॉल आ गया कि एक गाना बनाना है सुनील शेट्टी की फिल्म है।
मेरे दिमाग उस वक्त काम नहीं कर रहा था। फिर आनंद साहब खुद ही इसकी धुनें गुनगुनाने लगे और इसी के साथ मैंने अपनी लाइन जोड़ दीं, हाय हुकू हाय हुकू हाय हाय...। इस तरह से ये गाना बनकर तैयार हुआ।
कुमार सानू संग इस गायिका ने छेड़े थे सुर
सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर के हाय हुकू हाय हुकू हाय हाय... गाने को कुमार सानू के अलावा फीमेल प्लेबैक सिंगर पूर्णिमा ने अपनी मधुर आवाज दी थी। आज भी सानू और पूर्णिमा के इस गीत को खूब सुना जाता है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :