Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेडियो से ऑटो तक में 24 साल पहले खूब बजते थे ये 9 गाने, 30 लाख बिकी थी कैसेट; Alka-Udit की आवाज में बने कालजयी

रेडियो से ऑटो तक में 24 साल पहले खूब बजते थे ये 9 गाने, 30 लाख बिकी थी कैसेट; Alka-Udit की आवाज में बने कालजयी

24 साल पहले एक ऐसी मूवी आई थी, जिसमें कुल 9 गाने थे। फिल्म के सभी गाने इतने बड़े हिट ...और पढ़ें








रेडियो पर एक ही फिल्म के 9 गानों ने रचा था इतिहास/ फोटो- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTS

रेडियो से रोडवेज बसों तक में खूब बजते थे एक ही फिल्म के 9 गाने


2002 में आई फिल्म की गानों की 30 लाख से अधिक बिकी थी कैसेट्स


इंटरनेशनल संगीतकार ने फिल्म के गानों पर किया था खूब डांस



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों की खासियत ये है कि उनमें कोई न कोई गाना ऐसा जरूर होता है, जो लोगों की जुबान पर सालों बाद भी चढ़ा रहता है। हालांकि, 2000 के दशक में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसके एक या दो गाने नहीं, बल्कि नौ के 9 गाने चार्टबस्टर हुए थे।



इन 9 गानों की डिमांड न सिर्फ फैंस रेडियो पर करते थे, बल्कि रोडवेज बसों और ऑटो तक में फिल्म के गाने बैक टू बैक बजते थे और लोग इनके लिरिक्स में खो जाते थे। कौन सी थी वह फिल्म, जिसके सभी गानों ने तोड़े थे हर रिकॉर्ड, चलिए बताते हैं।
2002 में रिलीज फिल्म के गानों ने किया था दिलों पर कब्जा

जिन गानों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह साल 2002 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्म राज के है। यूं तो ये एक हॉरर फिल्म थी, लेकिन इसके सभी गाने बेहद रोमांटिक थे। फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गाने हिट हुए थे। मूवी में आपके प्यार में हम', ‘जो भी कस्में', ‘कितना प्यारा है', ‘मैं अगर सामने' और ‘इतना मैं चाहूं' जैसे गानों की डिमांड 2000 के दशक में इतनी ज्यादा थी कि इसे रेडियो स्टेशन पर लगातार बजाया जाता था। ऑटो रिक्शा में चालक और ग्राहक भी अक्सर ये गाने बजाया करते थे।


2002 का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंड ट्रैक

बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की हॉरर ड्रामा फिल्म राज का श्रोताओं के ऊपर किस कदर खुमार चढ़ा था, इस बात का अँदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि जब 2002 में यह फिल्म आई, तो इसके गानों की 30 लाख से अधिक कैसेट्स बिक्री हुई, जिसके साथ ही राज के गाने उस साल का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंड ट्रैक बना।


अल्का याग्निक, उदित नारायण, अभिजीत, सारिका कपूर और जॉली मुखर्जी के गाए सभी 9 गानों को इंटरनेशनली सराहना मिली। अपने दौर के म्यूजिशियन और सॉन्ग राइटर पॉल मेकार्टनी ने राज के गानों की तारीफ की थी। वह इस गाने की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए थे।



बॉक्स ऑफिस पर राज को मिली थी बड़ी सफलता

राज साल 2002 में की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 5 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर 37.59 करोड़ तक की कमाई की थी। फिल्म का अधिकतर हिस्सा ऊंटी में शूट हुआ था। इस फिल्म के कई और पार्ट्स भी आए, लेकिन जो जादू राज का चला, वह अन्य फिल्में नहीं चला पाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]