Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गेंदबाजों ने दिलाई पाकिस्तान को इज्जत, बांग्लादेश को हरा किया एशियन गेम्स-2026 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

गेंदबाजों ने दिलाई पाकिस्तान को इज्जत, बांग्लादेश को हरा किया एशियन गेम्स-2026 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा


पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 में बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गेंदबाजों ...और पढ़ें








पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज मेडल



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को खुश होने का मौका दिया। गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को एशियन गेम्स-2026 में महिला क्रिकेट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इस मेडल के लिए पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से मात दी।


पाकिस्तान की बल्लेबाजों ने बोर्ड पर ज्यादा बड़ा स्कोर टांगा नहीं था। किसी तरह ये टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 145 रन बना पाई थी। बांग्लादेश के लिए ये लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल हो गया है। वह 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी।


अख्तर की मेहनत बेकार

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू से लड़खड़ाती रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उम्म ए हानि ने जुआरिया फरदौस को चार रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। यहां से टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। शारमिन अख्तर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। उनके अलावा कप्तान निगार सुल्ताना ने 30 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।



पाकिस्तान के लिए हानि ने तीन विकेट अपने नाम किए। तस्मिया रुहाब, फातिमा सना, निशरा संधू और आयशा जफर ने एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम की जीत पक्की की।
सना की कप्तानी पारी

पाकिस्तानी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं कर पाई। अगर कप्तान फातिमा सना 30 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन नहीं बनाती तो इस टीम का 140 के पार जाना बेहद मुश्किल था। सना के अलावा आलिया रियाज ने 22 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज गुल फरोज के 31 रनों का भी इसमें अहम योगदान रहा।


बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और ऋतु मोनी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। संजीदा अख्तर के हिस्से एक विकेट आया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]