Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पर्दे के 'साईं बाबा' हुए पाई-पाई को मोहताज, अक्षय-कार्तिक और रणबीर ने की मदद; चुकाया था अस्पताल का 19 लाख का बिल




पर्दे के 'साईं बाबा' हुए पाई-पाई को मोहताज, अक्षय-कार्तिक और रणबीर ने की मदद; चुकाया था अस्पताल का 19 लाख का बिल

शिरडी के साईं बाबा फिल्म फेम अभिनेता सुधीर दलवी के बुरे वक्त में हिंदी सिनेमा के कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया था।








शिरडी के साईं बाबा एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

शिरडी के साईं बाबा में नजर आए सुधीर दलवी


गंभीर बीमारी की वजह से खराब हुई आर्थिक स्थिति


इन अभिनेताओं ने की थी सुधीर दलवी की मदद



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) को शिरडी के साई बाबा फिल्म में साई बाबा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। बीते साल एक गंभीर बीमारी की वजह से सुधीर की तबीयत काफी खराब हो गई थी और लंबे समय तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में वक्त गुजारना पड़ा था।



उस वजह से सुधीर दलवी की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी और उनके परिवार पर हॉस्पिटल का बिल भरने के पैसे भी नहीं थे। ऐसे में अक्षय कुमार जैसे कई सेलेब्स ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। आइए पूरा मामला समझते हैं।

इन सेलेब्स ने की सुधीर दलवी की मदद

साई बाबा फेम एक्टर सुधीर दलवी को पिछले साल 7 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सेप्सिस (खून में फैलने वाला एक खतरनाक संक्रमण) का इलाज कराया था। इस गंभीर बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए सुधीर को अस्पताल में करीब एक महीने का समय बीताना पड़ा था।







एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस वजह से सुधीर के इलाज में करीब 19 लाख रुपये खर्च हुए थे और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। डॉक्टर्स ने ये भी कहा था कि इलाज में और भी खर्च हो सकता है। सुधीर के इस बुरे वक्त में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे कई कलाकारों आगे आए।




उन्होंने सुधीर दलवी के परिवार की आर्थिक सहायता की और इलाज के बिलों का खर्च उठाया। इस बात की जानकारी दलवी की फैमिली की तरफ से दी गई। फिलहाल 86 वर्षीय कलाकार सुधीर दलवी खतरे से बाहर हैं और घर पर ही उनकी देखभाल की जा रही है।
साई बाबा ट्रस्ट से भी मिले थे 11 लाख

शिरडी के साई बाबा फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाले के सुधीर दलवी की मदद के लिए श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट भी आगे आया था। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्रस्ट की तरफ से सुधीर को 11 लाख की आर्थिक मदद मिली थी। इस तरह से जीवन के कठिन समय में सुधीर के साथ हर कोई खड़ा रहा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]