Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मिस्र में दर्दनाक सड़क हादसा: दक्षिण सिनाई में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

मिस्र में दर्दनाक सड़क हादसा: दक्षिण सिनाई में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, 28 घायल


मिस्र के दक्षिण सिनाई में दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए।








मिस्र में दर्दनाक सड़क हादसा।



दक्षिण सिनाई में बस हादसे में 16 लोगों की मौत।


दहाब-नुवैबा रोड पर 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल।


लाल सागर तट के पास हुआ यह दर्दनाक हादसा।



डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार को एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है।


यह दुर्घटना लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुई, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है। बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


सभी घायलों का इलाज जारी

सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बता दें कि मिस्र में बड़े सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे ठीक एक महीने पहले भी इसी तरह की एक दर्दनाक घटना घटी थी, जब मिस्र के इस्माइलिया गवर्नरेट में हुए एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य लोग घायल हो गए थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]