श्रीलंका की 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित, 2021 के बाद पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज की हुई वापसी

Sri Lanka squad for Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा हो ...और पढ़ें

निरोशन डिकवेला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के लिए मंगलवार को श्रीलंकाई टीम की घोषणा हुई। आशेन बंडारा और निरोशन डिकवेला की श्रीलंकाई टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई। बंडारा ने 2023 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जबकि डिकवेला ने 2021 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।
सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा, वानुजा सहान और गरुका संकेत को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में मौका मिला। श्रीलंका ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की और सहान अराचचिगे को कप्तानी सौंपी।
श्रीलंका ने अपने प्रमुख टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को स्क्वाड से दूर रखा, लेकिन बंडारा और डिकवेला को उनके अनुभव के आधार पर चुना। हालांकि, बंडारा और डिकवेला दोनों का लंका प्रीमियर लीग 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। बंडारा ने कोलंबो कैप्स के लिए तीन मैचों में केवल 28 रन बनाए जबकि डिकवेला ने दांबुला सिक्सर्स के लिए महज 110 रन बनाए।
स्पिन विभाग मजबूत
श्रीलंका ने अपने स्पिन विभाग को बेहद मजबूत रखा है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर सहान ने इस साल एलपीएल में 10 मैचों में 9 विकेट झटके। लेग स्पिनर विजयकांत वियासकंत और दुषान हेमंत व थरिंदू रत्नायके के चयन से श्रीलंका का स्पिन विभाग मजबूत बनाए। नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभव जोड़ेंगे।
पिछली बार का झटका
पता हो कि श्रीलंका को एशियन गेम्स 2026 में सीधे क्वार्टर फाइनल की क्वालीफिकेशन मिली है। वो अपना पहला मुकाबला 29 सितंबर को निशीन में खेलेगी। अराचचिगे ने पिछले एशियन गेम्स में श्रीलंका की कप्तानी की थी, जहां उनकी टीम अफगानिस्तान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
श्रीलंका का एशियन गेम्स स्क्वाड इस प्रकार है:
सहान अराचचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवेरा, आशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थरिंदू रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियासकंत, दुषान हेमंत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और गरुका संकेत।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :