Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

15 अगस्‍त 2020 को सुरेश रैना के संन्‍यास पर क्‍या था MS Dhoni का रिएक्‍शन? 'मिस्‍टर आईपीएल' ने किया खुलासा

15 अगस्‍त 2020 को सुरेश रैना के संन्‍यास पर क्‍या था MS Dhoni का रिएक्‍शन? 'मिस्‍टर आईपीएल' ने किया खुलासा

एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्‍त 2020 को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। रैना ने बताया कि ...और पढ़ें








एमएस धोनी और सुरेश रैना



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्‍त 2020 को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने का कारण बताया। रैना से कुछ समय पहले एमएस धोनी ने संन्‍यास की घोषणा की थी। रैना और धोनी ने लंबे समय तक भारत और आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व किया।

एमएस धोनी ने कहा कि भारतीय समयानुसार शाम 7:29 बजे से उन्‍हें रिटायर माना जाए। कुछ पलों बाद रैना ने भी संन्‍यास की घोषणा की। रैना ने आकाश चोपड़ा के पोडकास्‍ट बैट एंड बॉल में खुलासा किया कि उनके संन्‍यास के फैसले से धोनी भी हैरान हो गए थे।
क्‍या था धोनी का रिएक्‍शन

रैना ने कहा, 'यह खेल है, सही है? आप एक खिलाड़ी के रूप में इसे जीते हैं। आप देश के लिए बहुत कुछ करते हैं। माता-पिता बहुत कुछ समझौता करते हैं। मगर उस पल मुझे महसूस हुआ कि यह फैसला सही है। क्‍योंकि सभी चीजें हो रही थीं। आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उस समय मेरी उम्र 32 या 33 थी, पता नहीं। मगर ड्रेसिंग रूम में जब उन्‍होंने संन्‍यास ले लिया तो मैंने जाकर कहा कि बस हो गया। धोनी बोले- ये क्‍या किया तूने?'

यह वीडियो भी देखें

धोनी-रैना कहां थे साथ

संन्‍यास की घोषणा के समय धोनी और रैना दोनों सीएसके के बायो-बबल में थे और आईपीएल के लिए यूएई जाने की तैयारी कर रहे थे। कोविड-19 महामारी के कारण उस साल आईपीएल सितंबर और नवंबर में आयोजित हुआ। रैना ने इस दौरान धोनी से अपने रिश्‍ते के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि माही ने अपनी बैटिंग पोजीशन बदली ताकि मैं ऊपर बल्‍लेबाजी कर सकूं।


चिन्‍ना थाला ने कहा, 'मेरे ख्‍याल से उस समय मैं कप्‍तान और टीम के लिए खेलता था। मगर मैंने कप्‍तान क्‍यों कहा क्‍योंकि मेरा मानना है कि जिस बल्‍लेबाजी क्रम पर मुझे मौका मिला, वहां कप्‍तान ने खुद के क्रम से समझौता किया। जब दादा कप्‍तान थे तो माही भाई ऊपर खेलते थे, लेकिन फिर उन्‍होंने जिम्‍मेदारी उठाई और कहा कि युवी पा आप ऊपर खेलो, सुरेश तुम वहां खेलो, मैं यहां बैठा हूं।'
धोनी ने भरी जान

रैना ने कहा कि धोनी ने उन्‍हें ज्‍यादा प्रयास करने व टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने को प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने कहा, 'तो मेरा मानना है कि अगर यह आदमी मेरी क्षमताओं पर अपने के बजाय ज्‍यादा विश्‍वास कर रहा है तो मुझे उनके लिए प्रदर्शन करना है। हम सभी टीम का हिस्‍सा थे। मैंने कहा कि चाहे गेंदबाजी हो या फील्डिंग, मैं पूरे दिल से खेलूंगा। इसलिए मुझे लगता है कि जब आप उस स्‍तर पर पहुंच जाते हो तो दिमाग से नहीं सोचते। आप भावुक हो जाते हो और दिल से सोचते हो। जब दिल से किसी से जुड़ जाए तो उसके बाद दोस्‍ती हो या कुछ और, आप सालों खेल सकते हो और चीजों का आनंद उठाते हो।'


रैना ने कहा, 'आप जानते हैं कि वो कैसे व्‍यक्ति हैं। मगर मुझे लगता है कि अगर कोई आपके लिए इतना समझौता कर रहा है तो आपके पास वो उसे लौटाने के लिए कुछ क्षमता होना जरूरी है। क्‍योंकि हर किसी के पास पैसा है, लेकिन आपको इसे खर्च करने के लिए बड़े दिल की जरुरत है। तो हमारे पास वो दोस्‍ती है और यह हमेशा बरकरार रहेगी।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]