120Hz डिस्प्ले और 5,200mAh की बैटरी वाले फोन की सेल आज से, कीमत 15,999 रुपये से शुरू

Tecno का नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro आज 4 सितंबर से भारत में पहली बार बिक्री के ...और पढ़ें

Tecno Spark Go 3 Pro की सेल आज से शुरू होने जा रही है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Transsion Holdings के सब-ब्रांड Tecno ने 28 अगस्त को अपनी Spark सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च किया था। इस नए स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का डिस्प्ले और डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए मजबूत IP68 और IP69-रेटेड बिल्ड मिलता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। ये हैंडसेट आज यानी 4 सितंबर से दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है।
Tecno Spark Go 3 Pro की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स
Tecno Spark Go 3 Pro के बेस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में आता है। ये नया फोन आज (4 सितंबर) दोपहर 12 बजे से Amazon, Flipkart और नजदीकी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए लाइव हो रहा है। इसे बरगंडी रेड, एक्लिप्स ब्लैक, मिस्ट सिल्वर और सनराइज ऑरेंज कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Tecno Spark Go 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Tecno Spark Go 3 Pro आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर रन करता है। इसमें 6.78-इंच का HD+ (720x1,526 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 580 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 4G प्रोसेसर के साथ Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है।
मेमोरी की बात करें तो इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन की ऑनबोर्ड रैम को वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में Tecno Spark Go 3 Pro के रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मजबूती और वाटरप्रूफिंग के मामले में इसे IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स मिली हैं, जिससे ये तेज पानी की बौछारों और धूल को आसानी से झेल सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को खत्म करने के लिए इसमें AI वॉयसप्रिंट नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। इसके अलावा होम अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए IR रिमोट और बेहतर साउंड के लिए डुअल DTS स्पीकर्स मिलते हैं।
Tecno Spark Go 3 Pro में 5,200mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का साइज 168.32 × 79.22 × 8.04mm और वजन करीब 194 ग्राम है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :