कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन बोले- कीव के हमले से शांति की संभावना बिगड़ रही; ताजा हमलों में 10 की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में शनिवार को 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें रूस के हवाई हमलों में चार और यूक्रेन के ड्रोन व मिसाइल हमलों में छह लोग शामिल हैं।
-1790480181124_v.webp)
रूस यूक्रेन युद्ध।
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के युद्ध में शनिवार को 10 लोग मारे गए। इनमें से चार लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गए। रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलेस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ग्लाइड बमों और जेट इंजन चालित ड्रोन से हमले किए। जबकि यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों में छह लोग मारे गए हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच जमीन पर युद्ध भी जारी है।
जंग पर दोनों देश के अलग-अलग रुख
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन रूसी इलाकों पर हमले कर स्थिति को बिगाड़ रहा है और युद्ध को ज्यादा खूनखराबे वाला बना रहा है। इससे शांति के प्रयास को चोट पहुंच रही है। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस हर दिन अपने हमलों में पहले से ज्यादा बर्बरता कर रहा है जिसका खामियाजा निर्दोष लोग उठा रहे हैं।
यह युद्ध अन्य देशों में न फैले, इसके लिए विश्व समुदाय को रूस को कड़ा जवाब देना चाहिए। रूस के ताजा हमले कीव, खार्कीव, जपोरीजिया और ओडेसा पर हुए हैं। रूसी हमलों में दो महिलाएं जपोरीजिया के अपने घर में मारी गई हैं, सुमी में भी दो लोग मारे गए हैं।
हमले अभी भी लगातार जारी
रूसी हमले में कीव और उसके नजदीकी इलाके में छह लोग घायल हुए हैं। हमलों में कई भवन क्षतिग्रस्त हुए और उनमें आग लग गई है। शनिवार को यूक्रेन ने रूस के क्रैस्नोडर इलाके में ड्रोन से हमला किया। इस हमले में तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। रूस के कब्जे वाले जपोरीजिया पर यूक्रेन के हमले में भी तीन लोग मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त यूक्रेनी हमलों में दो आयल रिफायनरी और दो औद्योगिक इकाइयां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :