Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

10000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G टैबलेट हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे और बड़ी डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन भी

10000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G टैबलेट हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे और बड़ी डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन भी


फेस्टिव सीजन से पहले Ai+ ने भारत में अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन Pulse 2 FE और दो टैबलेट NovaTab, Nova LapTab 5G लॉन्च किए हैं।








Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन और NovaTab, Nova LapTab 5G टैबलेट भारत में लॉन्च




टेकनोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन से पहले अफोर्डेबल Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने NovaTab और Nova LapTab 5G टैबलेट को भी लॉन्च किया है। Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को 6.67-इंच की डिस्प्ले और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Ai+ NovaTab की बात करें तो इसे 11.97-इंच के डिस्प्ले, 8000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। कंपनी का दूसरा टैब Nova LapTab को 13.2-इंच की डिस्प्ले और MediaTek MT8755 प्रोसेसर और 10,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

Ai+ Pulse 2 FE, Ai+ NovaTab और Nova LapTab 5G की कीमत

Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे Black, Blue, Green, और Purple कलर में खरीदा जा सकता है। Ai+ NovaTab को 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ आता है, जिसे 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस टैब को Dark Blue और Cinnamon Brown कलर में लॉन्च किया गया है।








Ai+ Nova LapTab को भी सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैब के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। यह टैब Teal Green औक Dark Blue कलर में बिक्री के लिए आएगा। एआई प्लस के इन स्मार्टफोन और टैबलेट की सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी। ऊपर बताई सभी डिवाइसेस की कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल हैं।



Ai+ Pulse 2 FE की स्पेसिफिकेशन्स

Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर, Mali-G52 MC2 GPU के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी ने nxtQ OS पर रन करता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में एआई पावर्ड डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Ai+ NovaTab और Nova LapTab 5G के फीचर्स

Ai+ NovaTab में 11.97-इंच की डिस्प्ले मिलती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह टैब ऑक्टा-कोर T760 चिपसेट और Arm Mali-G57 MC4 GPU पर रन करता है। एआई प्लस के इस फोन को 8GB की रैम और 128 जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।


Ai+ NovaTab में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है। इस टैब में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलता है। लेटेस्ट NovaTab में 8,000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग मिलती है।


Ai+ Nova LapTab की बात करें तो इसमें थोड़ा बड़ी 13.2-इंच की 2.4K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। इस टैब को MediaTek MT8755 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।


Ai+ Nova LapTab में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैब में क्वाड स्पीकर सेटअप और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। एआई प्लस के इस टैब में स्टायलस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसे फिजिकल कीबोर्ड से कनेक्ट भी किया जा सकता है। इस टैब में 10,000mAh की बैटरी और 33W की चार्जिंग मिलती है। दोनों ही टैब एंड्रॉयड 16 पर आधारित nxtQ OS पर रन करते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]