Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दिल थामकर बैठिए, 1 अक्‍टूबर 2026 को जारी होगा वर्ल्‍ड कप 2027 का कार्यक्रम

दिल थामकर बैठिए, 1 अक्‍टूबर 2026 को जारी होगा वर्ल्‍ड कप 2027 का कार्यक्रम


आईसीसी और सीएसए गुरुवार को केपटाउन में 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप का कार्यक्रम जारी करेंगे। इसी दिन मैचों के टिकट ...और पढ़ें








2027 वनडे वर्ल्‍ड कप का कार्यक्रम जारी होगा



जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) गुरुवार को केपटाउन में 2027 विश्व कप के कार्यक्रम का अनावरण करेंगे। यह आयोजन टूर्नामेंट के शुरू होने से एक साल पहले की उलटी गिनती के मौके पर होगा।


इसी दौरान मुकाबलों के टिकट भी जारी किए जाएंगे। विश्व कप अगले साल दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू होगा। टूर्नामेंट का समापन 21 नवंबर 2027 को होगा।
क्‍वालीफाई का क्राइटेरिया

विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 14 टीमों में से 10 टीमों की पहचान 30 सितंबर तक हो जाएगी, जो क्वालीफिकेशन की कटऑफ तारीख है। इनमें दो मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे होंगे, जबकि अन्य आठ टीमें आईसीसी की वनडे रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी।

बाकी चार टीमें क्वालीफायर के जरिए आएंगी और कार्यक्रम में उन्हें क्वालीफायर एक, दो, तीन और चार के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के अलावा नामीबिया भी मेजबान देश है, लेकिन उसका क्वालीफिकेशन अभी सुनिश्चित नहीं हुआ है।

किन्‍हें जग‍ह मिलना पक्‍का है

फिलहाल, भारत (नंबर-1), न्यूजीलैंड (नंबर-2), पाकिस्तान (नंबर-4), ऑस्ट्रेलिया (नंबर-5), इंग्लैंड (नंबर-6), श्रीलंका (नंबर-7), अफगानिस्तान (नंबर-8) और बांग्लादेश (नंबर-9) रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करने की स्थिति में हैं।

रैंकिंग में नौवें स्थान पर होने के बावजूद बांग्लादेश क्वालीफाई कर जाएगा, क्योंकि तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका मेजबान के तौर पर अपनी जगह पक्की करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]