Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mijia सब-ब्रांड, सस्ते में मिलेंगे एडवांस स्मार्ट होम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स




Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया Mijia सब-ब्रांड, सस्ते में मिलेंगे एडवांस स्मार्ट होम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स

शाओमी ने भारत में अपना नया होम और लाइफस्टाइल सब-ब्रांड Mijia लॉन्च किया है, जो कनेक्टेड होम प्रोडक्ट और स्मार्ट अप्लायंसेज पेश करेगा। ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

शाओमी ने भारत में नया Mijia ब्रांड पेश किया।


Mijia कनेक्टेड होम और स्मार्ट अप्लायंसेज बेचेगा।


यह Xiaomi का चौथा ब्रांड, HyperOS से जुड़ेगा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने इंडियन मार्केट में अपना सब-ब्रांड लॉन्च कर दिया है। कंपनी को भारत में 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उसने अपने होम अप्लायंसेज ब्रांड Mijia को भारत में पेश किया है। अब भारत में भी Mijia के कनेक्टेड होम प्रोडक्ट और फ्यूचर स्मार्ट अप्लायंसेज की बिक्री शुरू हो होगी।
Mijia by Xiaomi

Mijia शाओमी का होम और लाइफस्टायल ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट अब इंडियन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह शाओमी का चौथा ब्रांड है, जिसे कंपनी ने इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने शाओमी, रेडमी और पोको ब्रांड मार्केट में उतारे हैं। यह अनाउंसमेंट शाओमी के Human × Car × Home स्ट्रेटजी का हिस्सा है, जिसे कंपनी साल 2023 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था।






कंपनी इंडियन मार्केट में पहले से ही स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और AIoT प्रोडक्ट्स के जरिए इकोसिस्टम को तैयार कर चुकी है। अब कंपनी का फोकस होम अप्लायंसेज मार्केट में है। Xiaomi का कहना है कि मीजिया ब्रांड के तहत वे कनेक्टेड एक्सपीरियंस को बेहतर करना चाहता है। उसके प्रोडक्ट Xiaomi HyperOS से स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट करेंगे।

Mijia ब्रांड की एंट्री के बाद Xiaomi की प्लानिंग है कि वह भारत में होम प्रोडक्ट कैटगरी के तहत लार्ज अप्लायंसेज सेगमेंट भी इंडियन मार्केट में शुरू करेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फ्यूचर होम एंड लाइफस्टायल प्रोडक्ट, लार्ज अप्लायंसेज प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।


Xiaomi ने इंडियन मार्केट में 2014 में एंट्री की थी। कंपनी ने स्मार्टफोन से शुरुआत की थी और बाद में स्मार्ट टीवी, टैबलेट, वीयरेबल्स और AIoT डिवाइसेस लॉन्च किए। इसके साथ ही शाओमी ने एयर कंडीशनर और एयर प्यूरीफायर जैसे होम अप्लायंसेज भी लॉन्च किए हैं। कंपनी आने वाले दिनों में Mijia के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी शेयर करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]