Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vu ने लॉन्च किया सस्ता QD Mini-LED स्मार्ट टीवी, 120Hz की डिस्प्ले के साथ मिलेगा दमदार साउंड




Vu ने लॉन्च किया सस्ता QD Mini-LED स्मार्ट टीवी, 120Hz की डिस्प्ले के साथ मिलेगा दमदार साउंड

Vu ने भारत में QD Mini-LED तकनीक वाले नए Glo Mini-LED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं, जो हाई क्वालिटी डिस्प्ले और शानदार साउंड ऑफर करता है। ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

Vu Glo Mini-LED टीवी QD Mini-LED तकनीक के साथ लॉन्च।


120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos साउंड सपोर्ट।


43 से 65 इंच तक के चार साइज में उपलब्ध।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vu ने इंडियन मार्केट में QD Mini-LED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट टीवी Vu Glo Mini-LED के नाम से बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो QD Mini-LED बैकलाइटिंग और Full Array Local Dimming सपोर्ट के साथ आता है। यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को हाई क्वालिटी डिस्प्ले अफोर्डेबल प्राइस में ऑफर करता है।
Vu Glo Mini-LED टीवी की खूबियां

Vu Glo Mini-LED टीवी में कंपनी ने लोकल डिमिंग जोन बनाए हैं तो ब्राइटनेस को अलग-अलग सेक्शन में कंट्रोल करता है। इसके साथ ही ये edge-lit LED के मुकाबले डीपर ब्लैक लेवल और टाइट कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है। Vu का दावा है कि एचडीआर की ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है। यह टीवी पैनल Dolby Vision, HDR10, और HLG सपोर्ट के आता है।
इसके साथ ही वीडियो क्वालिटी को इंहेंस करने के लिए इसमें VuON AI चिप दिया गया है। इस टीवी में G52 ग्राफिक्स, 2GB RAM, और 16GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साउंड की बात करें तो इस टीवी में 50W 2.2-चैनल VuFX सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो फुल रेंज ड्राइव और दो डेडिकेटेड वूफर दिए गए हैं। इसके साथ ही टीवी में Dolby Atmos, डायलॉग इंहेंसर और सराउंड मोड का भी सपोर्ट मिलता है।


गेमिंग के शौकीन यूजर्स को इस टीवी में 120Hz का रिफ्रेश रेट, VRR, ALLM जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। ये टीवी Google TV पर रन करता है। Vu Glo Mini-LED टीवी के डिजाइन की बात करें तो इसके डिस्प्ले के तीन ओर बैजल नहीं हैं। यह सिंगल वायर इंस्टॉलेशन के साथ आता है। वीयू का यह टीवी चारकोल ग्रे फिनिश और पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम मोड के साथ आता है, जो आइडल स्क्रीन के दौरान यूज किया जा सकता है।
Vu Glo Mini-LED टीवी की कीमत

Vu Glo Mini-LED को चार स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। इसका 43 इंच साइज 42500 रुपये, 50 इंच साइज 47200 रुपये, 55 इंच साइज 53000 रुपये और 65 इंच साइज के मॉडल को 66,600 रुपये की कीमत में लाया गया है। Glo Mini-LED की सेल आज, 7 अगस्त से Amazon और Vu के रिटेल नेटवर्क पर शुरू हो चुकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]