Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी

Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी


Vivo ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y31T 5G लॉन्च किया है, जिसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं।








Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y31T 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के अनाउंस किया है और अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फोन में बड़ी 7200mAh बैटरी देखने को मिल रही है।


साथ ही फोन में 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP डुअल रियर कैमरा जैसे जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है। चलिए फोन के सभी फीचर्स विस्तार से जानते हैं...
Vivo Y31T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स तक जा सकती है और यह 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट कवर करती है। इसके अलावा डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।






परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 4nm प्रोसेस पर बना दमदार स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस में Extended RAM फीचर भी मिल रहा है जिसकी मदद से 6GB तक एक्स्ट्रा RAM भी मिलती है।
Vivo Y31T 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकैह सेंसर मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।


फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7200mAh बैटरी है। डिवाइस में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी के लैब टेस्ट के मुताबिक ये फोन 62 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 10.2 घंटे तक नेविगेशन और 11.4 घंटे तक गेमिंग का बैकअप ऑफर कर सकता है।
Android 16 के साथ AI फीचर्स भी

डिवाइस में OriginOS 6 मिल रहा है, जो Android 16 पर बेस्ड है। साथ ही इसमें AI Erase, AI Captions, AI Transcript Assist और AI Creation जैसे AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में AI SuperLink कनेक्टिविटी फीचर भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है।
Vivo Y31T 5G की कीमत

डिवाइस को कंपनी ने 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत अनाउंस नहीं की है। डिवाइस को आप Festive Red, Seashore Green और Noble Gold कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]