TRAI ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, 3 महीने में 24.4 अरब स्पैम कॉल-मैसेज फ्लैग

TRAI ने अप्रैल-जून 2026 के बीच AI की मदद से 24.4 अरब स्पैम कॉल और मैसेज को चिह्नित किया है। हालांकि, स्पैम की पहचान के बावजूद ग्राहकों की शिकायतें बढ़ ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों और सरकार लगातार भारत में स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। इसी बीच TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ताजा आंकड़े शेयर किए हैं जिसमें बताया गया है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच टेलीकॉम ऑपरेटरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड सिस्टम की मदद से 24.4 अरब कॉल और मैसेज को संभावित स्पैम के तौर पर फ्लैग किया है।
इनमें 22.9 अरब इनकमिंग कॉल और करीब 1.4 अरब SMS शामिल थे। इसका मतलब है कि इस दौरान रोजान औसतन करीब 26.6 करोड़ कम्युनिकेशन को संदिग्ध स्पैम के रूप में पहचाना गया है।
कई संस्थाओं को चेतावनी
TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्यूरेशन में आने वाली टोटल कॉल्स में करीब 3.2 फीसदी को संभावित स्पैम माना गया है। टेलीकॉम कंपनियां AI सिस्टम की मदद से कॉलिंग पैटर्न और मैसेजिंग एक्टिविटीज का एनालिसिस कर सस्पीशियस एक्टिविटीज की पहचान कर रही हैं। संभावित स्पैमर के तौर पर पहचाने गए संस्थाओं को चेतावनी भी भेजी जा रही है।
शिकायतों में कोई कमी नहीं
हालांकि, स्पैम की पहचान और इसे रोकने के लिए टेक्नोलॉजी के बढ़ते यूज के बावजूद ग्राहकों की शिकायतों में कमी नहीं आई है। अप्रैल-जून के दौरान TRAI को 10.8 लाख अनचाहे कमर्शियल कम्युनिकेशन शिकायतें मिलीं। इनमें से 5.5 लाख रिपोर्ट्स को कार्रवाई योग्य माना गया है। जबकि ये आंकड़ा 2025 के एवरेज क्वार्टरली कंप्लेंट लेवल से करीब 40 फीसदी ज्यादा है।
DND एप से आईं सबसे ज्यादा शिकायतें
TRAI का ये भी कहना है कि कुल शिकायतों में करीब 89% यानी 9.6 लाख शिकायतें सिर्फ DND एप के जरिए मिली हैं। जून 2026 तक DND एप के कुल डाउनलोड बढ़कर 33.1 लाख तक पहुंच गए, जबकि 2025 के एंड तक ये नंबर करीब 28 लाख था। TRAI लगातार यूजर्स से स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत DND प्लेटफॉर्म के जरिए दर्ज कराने की अपील करता आ रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :