The Hundred Women's Final 2026: काव्या मारन की टीम हुई फेल, ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता खिताब
The Hundred Women's Final 2026: काव्या मारन की टीम हुई फेल, ट्रेंट रॉकेट्स ने जीता खिताब
ट्रेंट रॉकेट्स ने द हंड्रेड विमेंस फाइनल 2026 में काव्या मारन की सनराइजर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। सनराइजर्स की टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई, जिसे रॉकेट्स ने आसानी से हासिल कर लिया।

रॉकेट्स की टीम ने जीता खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। काव्या मारन की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स द हंड्रेड विमंस का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने उसे आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। रॉकेट्स की मेंस टीम फाइनल नहीं जीत पाई और इसकी कसर को कहीं न कहीं विमंस टीम ने कम कर दिया।
सनराइजर्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही। ये टीम महज 91 रनों पर ढेर हो गई। रॉकेट्स की टीम ने दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
नहीं हुई परेशानी
92 रनों का टारगेट चेज करने उतरी रॉकेट्स की टीम को सोफी डंकली और बेथ मूनी ने जो शुरुआत दी उसने जीत पक्की कर दी थी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। डानी गिब्सन ने डंकली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अर्धशतक की ओर बढ़ रही डंकली 23 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाने में सफल रहीं।
एनाबेल सदरलैंड ने नेट सिवर ब्रंट को आउट कर रॉकेट्स की टीम को दूसरा झटका दिया। वह चार रन ही बना सकीं। मूनी अंत तक नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। उन्होंने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। एश्ले गार्डनर उनके साथ नौ रन बनाकर नाबाद रहीं।
लीड्स की बल्लेबाजों ने किया निराश
लीड्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सकीं और बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर पाईं। टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन सदरलैंड ने बनाए। इतने रन बनाने के लिए उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा। कप्तान गिब्सन 16 गेंदों पर 22 रन बनाने में सफल रहीं। इन दोनों के अलावा दीप्ति शर्मा (12), फोबी लिचफील्ड (10) ही दहाई के अंक में पहुंच सकीं।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :