Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'साबित हो गया...' कंगना रनौत ने उठाया परवरिश पर सवाल, 'सस्ती कॉपी' कहने पर Taapsee Pannu ने दिया करारा जवाब?




'साबित हो गया...' कंगना रनौत ने उठाया परवरिश पर सवाल, 'सस्ती कॉपी' कहने पर Taapsee Pannu ने दिया करारा जवाब?

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को सस्ती कॉपी बताया था। अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।








तापसी पन्नू ने कंगना के पोस्ट पर दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- एक्स


तापसी पन्नू ने कंगना के 'सस्ती कॉपी' बयान पर जवाब दिया


कंगना रनौत ने तापसी की परवरिश पर सवाल उठाया था


तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ लड़ाई पर की थी बात



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कंगना ने एक पोस्ट के जरिए तापसी को फिर से 'सस्ती कॉपी' बुलाया जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।


यह विवाद तापसी पन्नू के हालिया बयान से शुरू हुआ। एक इंटरव्यू में उनसे कंगना रनौत के साथ पुराने झगड़े के बारे में पूछा गया जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी राय उनकी परवरिश को दिखाती है। इसके बाद 'क्वीन' एक्ट्रेस ने उन्हें सस्ती कॉपी बुलाया और उनकी परवरिश पर सवाल उठाया।

तापसी पन्नू ने किया रिएक्ट

अब कंगना रनौत के पोस्ट के बाद तापसी पन्नू ने दो टूक में उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "आखिरकार साबित हो गया।" यूं तो एक्ट्रेस ने खुलकर मुद्दे का जिक्र या किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोग इसे कंगना के हालिया पोस्ट का जवाब मान रहे हैं।



तापसी पन्नू का हालिया बयान

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में तापसी ने कंगना संग अपने पुराने झगड़े के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह उस वक्त भी उनसे नहीं मिली थी और अभी नहीं मिली हैं। उन्होंने यह भी कहा था, "उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है और उनकी राय उनके नजरिए को। वह अपनी बात पर कायम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने और फैसले करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है।"
तापसी को कंगना ने बुलाया सस्ती कॉपी

तापसी पन्नू की ये बात सुनते ही कंगना रनौत का पारा चढ़ गया और परवरिश पर सवाल उठाने पर गुस्सा निकाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का मुख्य विषय कंगना रनौत ही हैं। आज तो उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे माता-पिता और मेरी परवरिश का मजाक उड़ाया।"




कंगना ने यह भी कहा कि वह कोशिश करती हैं कि वह कभी किसी के माता-पिता को न घसीटें लेकिन तापसी ने उनकी परवरिश पर सवाल उठाया। आगे कंगना ने कहा, "आज मैं उसके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? क्यों एक सस्ती कॉपी?"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]