Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विदेशों में चमकी Sunny Deol की किस्मत, Batwara 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में किया धांसू कलेक्शन




विदेशों में चमकी Sunny Deol की किस्मत, Batwara 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में किया धांसू कलेक्शन

Batwara 1947 Worldwide Collection Day 3: फर्स्ट वीकेंड में सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने कितना कलेक्शन किया है, जानिए...








बंटवारा 1947 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की लेटेस्ट रिलीज एक्शन थ्रिलर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी अच्छा कलेक्शन रहा है। संडे को कारोबार पहले दिन की तुलना में ज्यादा था।


सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बंटवारा 1947, आवारापन 2 (Awarapan 2) के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भले ही आवारापन 2 से ज्यादा बज और प्रमोशनल बंटवारा 1947 का हुआ, लेकिन कलेक्शन के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म आगे रही।


बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर तुलना न की जाए तो यह सनी की फिल्म की कमाई में पहले दिन की तुलना में रविवार को बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जबकि दूसरे दिन कमाई में ढाई गुना बढ़त देखने को मिली थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ने 13 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था।



विदेशों में कितनी रही बंटवारा 1947 की कमाई?

अब सनी देओल की फिल्म के तीसरे दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, बंटवारा 1947 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जो दूसरे दिन की तुलना में कम और पहले दिन की तुलना में ज्यादा है। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म की कमाई नहीं घटी है। इसने शनिवार की तरह ही 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 37.11 करोड़ रुपये हो गया है।पहला दिन- 5.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 13.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 7.25 करोड़ रुपये

नेट इंडियन कलेक्शन- 26.50 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडियन कलेक्शन- 31.61 करोड़ रुपये

ओवरसीज कलेक्शन- 5.50 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 37.11 करोड़ रुपये
टॉक्सिक बढ़ाएगी सिर दर्द

बंटवारा 1947 का पहला वीकेंड तो सक्सेसफुल रहा, अब देखते हैं कि फिल्म नॉन-वीकेंड पर कितना कारोबार करती है। अगर यह हफ्ते भी फिल्म कारोबार नहीं कर पाई तो अगले हफ्ते यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) भारी पड़ सकती है और अगर ऐसा हुआ तो उम्मीद है कि सनी देओल की ये फिल्म फ्लॉप हो जाए। फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब देखते हैं कि यह फिल्म अपना बजट वसूल पाती है या नहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]